WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Priyanka’s Election Meeting : बैरोजगार नौकरी के लिए भटक रहा, PM 16 हजार करोड़ के हवाई जहाज में घूम रहे!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुक्षी क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया 

1127

Priyanka’s Election Meeting : बैरोजगार नौकरी के लिए भटक रहा, PM 16 हजार करोड़ के हवाई जहाज में घूम रहे!

डही (धार) से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

Dahi (Dhar) : जिले के कुक्षी के ग्राम डही में सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची। जहां उन्होंने कुक्षी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह बघेल के पक्ष में आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने उन्होंने केन्द्र और प्रदेश की शिवराज सरकार के साथ अंबानी और अडानी को भी जमकर आड़े हाथ लिया।

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत हर हर नर्मदे, जय जोहार, जय बिरसा मुंडा, कमलदास और राजा देवीसिंह को याद करते हुए की। उन्होंने कहा कि मैं इंदिरा जी की पोती हूँ। 30 साल बाद भी उन्हें लोग याद करते है। जवाहर लाल और राजीव गांधी को भी याद किया। मैं नौजवानों से पूछना चाहती हूं कि कितनों को रोजगार मिला, कितने पढ़े लिखे हो, पढ़ाई के लिए मां-बाप ने मेहनत की है। बसे बड़ी समस्या भयंकर बैरोजगारी की है। देश मे बैरोजगारी है महंगाई है। प्रदेश में तमाम सरकारी पद खाली पड़े है। टमाटर और प्याज का दाम बढ़ गया। गैस सिलेंडर के दामों कम कर रहे हो। 18 सालों से सरकार में कुछ कम नही किया। 22 हजार घोषणा की 22 भी पूरी नही की।

प्रियंका गांधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इनके महल बनते जा रहे हैं। ये बड़े-बड़े भ्रष्टाचार करते रहे। कहीं 200 करोड़, कहीं 500 करोड़ के। कल केंद्र के एक कृषि मंत्री के बेटे का वीडियो जारी हुआ है आपने देखा होगा। हजारों करोड़, 100 करोड़ की बातें हो रही है। वहां अडानी 1600 करोड रुपए कमा कर रहे हैं एक दिन में और देश का किसान 27 रुपए कमा रहा है। वहीं देश के प्रधानमंत्री 8-8 हजार करोड के दो हवाई जहाज में घूम रहे है।

आज आप लोग बड़े-बड़े उद्योगपतियों के नाम जानते हैं कि नहीं बताइए? कौन है देश के अडानी और क्या बनाते हैं? गाड़ी, खंबे, लाउडस्पीकर, सीमेंट क्या बनता है? बेवकूफ बनाते हैं ये लोग। नहीं कह सकते क्या बनाते हैं, क्योंकि इनके साथ क्या हो रहा है। जो देश की जनता की संपत्ति थी बड़े-बड़े सरकारी उद्योग थे जिससे आपको रोजगार देने के लिए बनाया गया उनको कौड़ियों के दाम में दे दिया गया।

एक के बाद एक जहां से आपको रोजगार मिलता था, सब उनको सौंप दिए गए। सारा दिन बस घोषणाओं पर घोषणा और मैं देख रही थी सरकार ने 22 हज़ार घोषणाएं की है। जरा बताओ 22 भी इन्होंने पूरी की है? नहीं की, क्योंकि हवाई जहाज में ही घूमते हैं। घूमने के लिए उन्होंने दो हवाई जहाज खरीदे हैं 8 हज़ार करोड रुपए का एक। 16 हजार करोड रुपए के दो हवाई जहाज में सिर्फ एक इंसान हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी घूमते हैं।

20 हजार करोड़ का खर्च नया संसद भवन बनाने और उसके सौन्दर्यीकरण पर लगा दिया। जो संसद पहले था, वह 70 सालों से अच्छा चल रहा था। उसमें कुछ मरम्मत करवानी थी, करवा लेते, पर 20 हजार करोड़ खर्च कर दिए।

जहां भी आप देखेंगे घोटाला ही घोटाला है। क्योंकि, यह सरकार कमीशनखोरी पर चलती है। अगर आपको छोटा सा भी काम करवाना है, तो सरकार को आपको कमीशन देना होगा। तो क्या आप यह चाहते अगले 5 सालों के लिए आपके प्रदेश में ऐसी सरकार आए जो आपके लिए काम करे। चुनाव के समय यहां पर खड़े होकर कोई भी कुछ भी घोषणाएं कर सकता है। आपको देखना पड़ेगा कि घोषणा सच्ची है या झूठी।

जो घोषणा बड़े-बड़े नेता करने आए थे, क्या उन्होंने पुरानी घोषणाएं पूरी की है। आपने देखा होगा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में पुरानी पेंशन योजना लागू है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार कहती है हमारे पास पैसे नहीं है, इतना पैसा नहीं दे सकते हैं। तो फिर अडानी और अंबानी के पैसे कैसे माफ कर रहे हो। अगर आप किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते, तो इतने बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ के लोन कैसे माफ कर रहे हैं। इतना भ्रष्टाचार है मध्य प्रदेश में कि अनुमान नहीं लगाया जा सकता।