WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Properties Free Hold : हाउसिंग बोर्ड 30 साल पुरानी संपत्तियां फ्री होल्ड करेगा!

सुखलिया, एलआईजी एमआईजी और जनता क्वार्टर को लाभ!

1202
WhatsApp Image 2022 11 02 At 5.56.34 AM 2

Properties Free Hold : हाउसिंग बोर्ड 30 साल पुरानी संपत्तियां फ्री होल्ड करेगा!

Indore : हाउसिंग बोर्ड अपनी सैकड़ों संपत्तियों को फ्री होल्ड करने जा रहा है। इसके लिए सर्कुलर जारी किया गया तथा जल्द ही संपत्ति धारकों से आवेदन बुलवाए जाएंगे। फिलहाल पुरानी संपत्तियों को ही फ्री होल्ड किया जा रहा है।

हाउसिंग बोर्ड के 30 साल से पुराने सभी संपत्ति धारकों के लिए अच्छी खबर है, कि बोर्ड अपने 25 हजार से अधिक संपत्ति धारकों को फ्री होल्ड करने जा रहा है। इसके लिए एक सर्कुलर जारी कर दिया गया है। नई व्यवस्था के बाद हाउसिंग बोर्ड के सम्पत्तिधारक उसके मालिक हो जाएंगे। हाउसिंग बोर्ड ने यह व्यवस्था फिलहाल चुनिंदा संपत्ति पर प्रस्तावित की है।

शहर में अभी तक लीज पर संपत्ति धारक परेशान होते रहे हैं। वहीं हाउसिंग बोर्ड में भी लीज जमा नहीं होने के कारण विवाद भी होते रहते हैं। लेकिन अब कलेक्टर गाइडलाइन से 1 प्रतिशत संपत्ति कर और बकाया लीज राशि जमा करवाकर संपत्तियों को फ्री होल्ड किया जाएगा।

यहां की संपत्तियां फ्री होल्ड
हाउसिंग बोर्ड द्वारा फिलहाल शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (सुखलिया), छोटी खजरानी, जनता क्वार्टर, एचआईजी कॉलोनी, एमआईजी कॉलोनी, नेहरू नगर की संपत्तियों पर लीजधारक को जमीन का मालिक बनाया जाएगा। 30 साल की लीज अवधि पूरी कर चुके संपत्ति धार को की जिन संपत्तियों को फ्री होल्ड किया जाएगा उनकी बकाया राशि और कलेक्टर गाइडलाइन का प्रतिशत शुल्क एकमुश्त जमा करना होगा।