WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Pune Bridge Collapse : इंद्रायणी नदी पर बना पुल गिरा, 30 लोगों के बह जाने की आशंका, 6 लोगों की मौत की खबर

1438
Pune Bridge Collapse

Pune Bridge Collapse : इंद्रायणी नदी पर बना पुल गिरा, 30 लोगों के बह जाने की आशंका, 6  लोगों की मौत की खबर

                                  राहत और बचाव का काम जारी

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार (15 जून) की शाम बड़ा हादसा हो गया. इंद्रायणी नदी पर बने पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया. जब ब्रिज गिरा, तब मौके पर कई लोग उसी पुल पर मौजूद थे. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि करीब 25 से 30 लोग नदी में बह गए हैं. लाभी तक 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

दरअसल, पुणे के मावल में कुंड मॉल में पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब 3.40 तीन बजे की है. पुल का जो हिस्सा गिरा, वहां पत्थर भी मौजूद थे. जो लोग पत्थर पर गिरे हैं, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, कई लोग नदी की धारा में बह गए हैं.विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे।

कुंडमाला पार करने वाला पुल गिरा
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है. कुंडमाला को पार करने के लिए एक पुल है, इस पार से उस पार जाने के लिए. यही पुल गिर गया है.

 

छुट्टी होने के कारण थी ज्यादा भीड़
रविवार होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे. कुछ लोग पुल पर खड़े थे और तस्वीरें खिंचवा रहे थे. कितने लोग डूबे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 20 से 25 लोग डूबे हैं. मौके पर करीब 200 पर्यटक मौजूद थे. हादसे के बाद सभी को मौके से हटाया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई दिक्कत न आए.

कई सारे बच्चे भी अपनी फैमिली के साथ छुट्टी मनाने इस ब्रिज पर पहुंचे थे. यहां एक मंदिर भी है, जहां दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं. फिलहाल, एनडीआरएफ की दो टीमों को मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं.

बताया जा रहा है कि पहले भी पुल की स्थिति खराब होने की शिकायतें प्रशासन के पास पहुंची थीं, लेकिन इसपर काम नहीं हुआ. पुल पर काफी जंग लगा हुआ था. सावधानी बरतने के लिए लगातार अनाउंसमेंट किए जा रहे थे. बीते कुछ दिन से पुणे में लगातार बारिश भी हो रही है, जिसकी वजह से इंद्रायणी नदी में बहाव तेज था.

22 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं
मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से शुरू कर दिया गया है. पर्यटकों को बचाने के लिए 20-22 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं. शाम का समय होने की वजह से बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है, क्योंकि अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ सकती है. जिला मुख्यालय से कई टीमों को बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया है. नदी के बहाव की दिशा में आगे के गांवों में भी लोगों को बचाने के लिए काम शुरू हो गया है.

Kedarnath Helicopter Mishap: एक ही परिवार के 5 श्रद्धालुओं समेत 7 की दर्दनाक मौत, उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित