WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Punishment in Bribery Case : पूर्व निगम आयुक्त को रिश्वत मामले में 5 साल की सजा सुनाई!

जानिए किस मामले में लोकायुक्त ने बड़ी रकम और सोना जब्त किया!

1504

Punishment in Bribery Case : पूर्व निगम आयुक्त को रिश्वत मामले में 5 साल की सजा सुनाई!

 

Indore : इंदौर नगर निगम के पूर्व अपर आयुक्त एवं सतना नगर निगम के पूर्व आयुक्त सुरेंद्र कुमार कथूरिया को रिश्वत के एक मामले में सतना कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना एवं 5 साल जेल की सजा सुनाई है।

यह मामला 26 जून 2017 का है। लोकायुक्त रीवा की टीम ने पूर्व नगर निगम आयुक्त सुरेंद्र कथूरिया को शासकीय आवास में 22 लाख रु की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। लोकायुक्त ने 12 लाख कैश और 10 लाख का सोना जब्त किया था।

IMG 20230704 WA0007

रिश्वत की ये रकम उन्होंने सतना नर्सिंग होम के संचालक डॉ राजकुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी डॉ सुचित्रा अग्रवाल से नर्सिंग होम की तीसरी मंजिल के अवैध निर्माण को नहीं तोड़ने के एवज में मांगी थी।

कथूरिया राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और इसी मामले की वजह से उन्हें आईएएस अवार्ड नहीं हो पाया।