WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

विदेशों से लौटने वालों को क्वॉरेंटाइन करें- कलेक्टर ने दिए निर्देश

961

रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam MP: अंतरराष्ट्रीय यात्रा से लौटकर जिले में आने वाले व्यक्तियों को क्वॉरेंटाइन किया जाए।उनके घर छोटे कंटेनमेंट बनाए जाएं।उनके लौटने के सात दिवस पश्चात पूरे परिवार के सैंपल लेकर जांच कराई जाए।यह निर्देश कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिले के सभी एसडीएम को दिए।

वे सोमवार को समयावधि पत्रों की बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर एम.एल.आर्य और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी रैपिड रिस्पांस टीमों को सक्रिय किया जाए।एसडीएम अपने क्षेत्र की आरआरटी की बैठक लेकर दिशा निर्देशित करें।वैक्सीनेशन को लेकर कलेक्टर ने बाजना क्षेत्र में कमजोर प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर को सख्ती से निर्देशित किया कि बाजना क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति लाई जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 1 लाख 13 हजार व्यक्तियों का वैक्सीनेशन अभी ड्यू चल रहा है।हम प्रत्येक सप्ताह 1 लाख के आसपास टीकाकरण कर रहे हैं। इस सप्ताह भी 1 लाख टीकाकरण किया जाना है।

एसडीएम अभिषेक गहलोत ने बताया कि रतलाम शहर में सोमवार को 30 टीमें लगाई गई हैं। इनमें 18 मोबाइल वाहन दल तथा 12 वैक्सीनेशन सेंटर है।