WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Tehsildar Slaps Farmer: सागर में खाद वितरण में हंगामा, महिला तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़?

892

 Tehsildar Slaps Farmer: सागर में खाद वितरण में हंगामा, महिला तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़?

खाद के टोकन के लिए कृषि केन्द्र पर किसानों की लगी थी भारी भीड़, महिला तहसीलदार टोकन बांट रही थीं और इसी दौरान किसी बात को लेकर हुई बहस के बाद उन्होंने किसान को दो थप्पड़ मार दिए

सागर: मध्यप्रदेश में किसान खाद के लिए परेशान है, प्रदेश के अलग अलग जिलों से रोजाना ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें किसान खाद या खाद का टोकन पाने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगाए दिख रहे हैं। इसी बीच ऐसी भी तस्वीरें सामने आईं जिनमें खाद के लिए किसानों को पुलिस की लाठियां खानी पड़ी हैं और अब एक महिला तहसीलदार के थप्पड़ किसान को खाने पड़े हैं।मामला सागर जिले के देवरी का है जहां कृषि उपज केन्द्र में खाद के टोकन बांट रहीं महिला तहसीलदार का किसान को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल हो गया है।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो देवरी के कृषि केंद्र का बताया जा रहा है. प्रदेशभर में रबी सीजन की तैयारियों के चलते किसान खाद संकट से जूझ रहे हैं और घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं. सोमवार को भी देवरी में बड़ी संख्या में किसान कृषि केंद्र पर खाद के लिए इकट्ठा हुए थे.

रिपोर्ट के अनुसार, तहसीलदार मैडम किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने या खाद संकट पर बात करने के लिए मौके पर पहुंची थीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे लाइन में खड़े किसानों से बात कर रही हैं, तभी अचानक उन्होंने एक किसान के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.

sagar tehsildar

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि किसानों की भारी भीड़ थी. इसी दौरान तहसीलदार मैडम और थप्पड़ खाने वाले किसान के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. कहासुनी का सटीक मुद्दा अभी साफ नहीं है, लेकिन बहस इतनी बढ़ गई कि तहसीलदार ने अपना आपा खो दिया और किसान को थप्पड़ मार दिया.

किसानों में आक्रोश, प्रशासन मौन

महिला तहसीलदार द्वारा किसान को सरेआम थप्पड़ मारे जाने की इस घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेज़ी से फैल रहा है, जहां कई लोग तहसीलदार मैडम के इस कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

फिलहाल, इस ‘थप्पड़ कांड’ को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. मामला जांच के अधीन है. अधिकारी वीडियो की सत्यता की जांच में जुटे हैं, क्योंकि वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि करना अभी बाकी है.