WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ragging Case : मेडिकल कॉलेज के रैगिंग मामले में 5 नाम सामने आए

पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन से कई बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी

1047
WhatsApp Image 2022 07 27 At 6.04.03 PM 696x380

Indore : दो दिन पहले से यहां के MGM मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स के साथ सीनियर्स द्वारा रैगिंग लेने का मामला गरमाया है। मामला सामने आने और FIR दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। इस मामले में पुलिस के पास न तो पीड़ित स्टूडेंट्स के नाम हैं और न रैगिंग लेने वाले सीनियर्स स्टूडेंट्स के। इसके बावजूद पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू की।

मामले में सूत्र हासिल करने के लिए पुलिस मंगलवार शाम को कॉलेज पहुंची और कॉलेज प्रबंधन से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी। प्रारंभिक जांच में रैगिंग लेने वाले पांच स्टूडेंट्स के बारे में पुलिस को सबूत मिले हैं। इस मामले की शिकायत पीड़ित स्टूडेंट ने UGC और एंटी रैगिंग कमेटी दिल्ली से की थी। इसमें छात्र ने रैगिंग करने वाले सीनियर्स की ऑडियो रिकॉर्डिंग, चैटिंग, स्क्रीन शॉट्स, लोकेशन सहित कई टेक्निकल इविडेंस भी सौंपे थे।

ये सभी साबुत अब पुलिस के पास हैं। इसे लेकर पुलिस के लिए जांच की राह आसान हुई। पुलिस एक-एक एविडेंस को अहम मानकर जांच कर रही है। मंगलवार को पुलिस की टीम कॉलेज पहुंची और प्रबंधन से चर्चा की। पुलिस ने प्रबंधन से बहुत से बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इसके तहत प्रबंधन ने कुछ जानकारी तो दी है, जबकि कुछ जानकारी एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों से चर्चा करने के बाद जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस ने प्रबंधन से सभी डे स्कॉलर्स व बेचेस की जानकारी मांगी है। ऐसे ही होस्टल के बाहर व अंदर परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी मांगे हैं। इस पर बताया गया कि सीनियर्स ने हर बार अलग-अलग स्थानों खासकर फ्लैट में बुलाया था। चैटिंग व अन्य इविडेंस के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपी स्टूडेंट्स के बारे में सूत्र हासिल किए हैं। पता चला है कि ये सभी यूजी (अंडर ग्रेजुएशन) के ही स्टूडेंट्स हैं। फिर भी पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) स्टूडेंट्स को लेकर भी छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही पीड़ित छात्र को बयान के लिए बुलाया गया है।