WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ मनोरंजन

Rahul-Athiya Wedding : राहुल-आथिया की शादी, वेन्यू और गेस्ट लिस्ट तय!

देखिए राहुल और आथिया ने शादी में किस-किस को बुलाया!

1009

Rahul-Athiya Wedding : राहुल-आथिया की शादी, वेन्यू और गेस्ट लिस्ट तय!

Mumbai : भारतीय क्रिकेट टीम सदस्य केएल राहुल अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी के साथ 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। उनकी शादी का यह जश्न तीन दिन चलेगा। यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी! इन दिनों राहुल और आथिया दोनों ही करियर के खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। राहुल की टीम में जगह को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। उधर, आथिया शेट्टी का करियर संवरने से पहले ही ढल गया।

राहुल बल्ले से रन नहीं निकल रहे हों और आथिया के पास कोई फिल्म नहीं हो, पर नए साल में ये दोनों नई शुरुआत करने जा रहे है। शादी के समारोह 21 से 23 जनवरी के बीच होंगे। शुरुआत के दो दिन यानी 21 और 22 जनवरी को हल्दी-मेहंदी और संगीत सेरेमनी है। 23 जनवरी को राहुल-अथिया एक दूजे के हो जाएंगे। दोनों परिवारों में जबरदस्त खुशी का माहौल है। मगर इस इवेंट को मीडिया से दूर रखा जाएगा। शादी के दौरान सादे कार्यक्रम सादगी से होंगे।

IMG 20230113 WA0007

मेहमानों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है, इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं। इस कपल की गेस्ट लिस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार जैसे सेलिब्रिटी शामिल हैं।

इश्क छुपाए नहीं छुपता, राहुल-आथिया के मामले में भी यही हुआ था। दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की फोटो पर खूब कॉमेंट किया करते थे। फैंस ने जल्द ही इनका अफेयर पकड़ लिया। अब कहा जा रहा है कि शादी के बाद दोनों बांद्रा में रहेंगे। ये फ्लैट पाली हिल में रणबीर-आलिया के बंगले के नजदीक है।