WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Rahul’s Bharat Jodo Yatra- Arun Yadav Out-Shera In?: MLA शेरा को भारत जोड़ो यात्रा का बनाया प्रभारी

1309
Rahul's Bharat Jodo Yatra- Arun Yadav Out-Shera In: MLA शेरा को भारत जोड़ो यात्रा का बनाया प्रभारी

Rahul’s Bharat Jodo Yatra- Arun Yadav Out-Shera In?: MLA शेरा को भारत जोड़ो यात्रा का बनाया प्रभारी

भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस यात्रा के प्रवेश दिवस 20 नवंबर से 23 नवंबर तक बुरहानपुर और खंडवा जिले में सारी व्यवस्था के लिए विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को प्रभारी बनाया है।

WhatsApp Image 2022 11 11 at 7.28.30 AM

ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव को इस यात्रा से बाहर कर दिया गया है? क्योंकि बुरहानपुर खंडवा जहां यह यात्रा 20 से 23 नवंबर तक रहेगी, अरुण यादव का कार्य और प्रभाव क्षेत्र है और वे ही इन सारी व्यवस्थाओं को देख रहे थे।

अरुण यादव इस क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। ऐसे में अचानक सुरेंद्र सिंह शेरा विधायक को इसका प्रभारी बनाना कार्यकर्ताओं को गले नहीं उतर रहा है और कई शंकाओं को जन्म दे रहा है।