WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home कारोबार-कॉर्पोरेट

Raid at Anil Ambani’s House: आरकॉम पर CBI की बड़ी कार्रवाई, 2000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में FIR !

989
Anil Ambani's

Raid at Anil Ambani’s House: आरकॉम पर CBI की बड़ी कार्रवाई, 2000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में FIR !

मुंबई। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI)  ने एक और बड़े बैंक फ्रॉड केस में कार्रवाई शुरू की है.केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज कर आरकॉम और इसके प्रमोटर निदेशक अनिल अंबानी से जुड़े मुंबई स्थित परिसरों पर तलाशी ली है। मामला बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है।बैंक धोखाधड़ी मामले में आरकॉम और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की सीबीआई तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके परिसरों की तलाशी ली। इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि एजेंसी आरकॉम और उसके प्रमोटर निदेशक अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही है।

Anil Ambani's
Anil Ambani’s

मामला है ₹2929 करोड़ के बैंक घोटाले का, जिसमें रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (RCOM), इसके डायरेक्टर अनिल डी. अंबानी, अज्ञात सरकारी अफसरों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

CBI को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई से शिकायत मिली थी. शिकायत के आधार पर 21 अगस्त 2025 को केस दर्ज किया गया. आरोप है कि आरोपियों ने ग़लत जानकारी देकर SBI से लोन ले लिया. लोन की रकम का ग़लत इस्तेमाल और हेराफेरी की गई. पैसों को कंपनियों के बीच इधर-उधर घुमाया गया. फर्जी इनवॉइस, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट, और फर्जी डेब्टर्स बनाकर करोड़ों का खेल किया गया.यहां तक कि ग्रुप कंपनी नेटिज़न इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए कैपिटल एडवांस को राइट ऑफ़ कर दिया गया.

कौन हैं जिनके विरुद्ध केस है 

  * रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (RCOM)

  • इसके डायरेक्टर अनिल डी. अंबानी
  • अज्ञात सरकारी अफसर और अन्य लोग

इन सभी पर क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी , धोखाधड़ी और भरोसे का ग़लत इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. CBI ने स्पेशल जज, मुंबई से सर्च वारंट लिया और 23 अगस्त को मुंबई में दो जगहों पर छापेमारी की.

छापेमारी से पहले CBI ने दो एफआईआर दर्ज किए थे, जिसके बाद ईडी ने छापेमारी की थी. वहीं अब सीबीआई की भी जांच चल रही है. यह छापेमारी कथित 17000 करोड़ रुपये बैंक लोन फ्रॉड को लेकर है, जो वित्त वर्ष 2017-2019 के बीच यस बैंक द्वारा अनिल अंबानी की कंपनियों को अवैध तरीके से लोन के रूप में ट्रांसफर किया गया।ईडी सूत्रों के मुताबिक, अनिल अंबानी की कंपनियों को लोन दिए जाने से ठीक पहले, यस बैंक के प्रमोटर्स को उनके व्यवसाय में मोटा पैसा मिला था. बस इसी को लेकर जांच चल रही है।