WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Raid on Betting Site : सट्टे के अड्डे पर दो थानों की पुलिस का धावा, पुलिस पर कुत्ते छोड़े!

भागने की कोशिश में अख्तर बेग के बेटे शावेज का पैर टूटा!

865
WhatsApp Image 2023 07 27 At 11.45.43

Raid on Betting Site : सट्टे के अड्डे पर दो थानों की पुलिस का धावा, पुलिस पर कुत्ते छोड़े!

Indore : नशे की तस्करी और ऑनलाइन सट्‌टा की सूचना मिलने पर दो थानों की पुलिस ने बुधवार रात दबिश दी। पुलिस को देखकर शिकारी कुत्तों को पुलिस के पीछे छोड़ दिया गया था। कुछ पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाई, लेकिन दो टीआई तहजीब काजी और इंद्रेश त्रिपाठी मौके पर डटे रहे। छापे में यहां से नशे की सामग्री और ऑनलाइन सट्टे के सबूत मिले।

पुलिस को लंबे समय से शावेज पुत्र अख्तर बेग के संवाद नगर स्थित घर पर अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। शावेज बंबई बाजार के नामी बदमाश बाला बेग का भतीजा है। शावेज पर शहर के अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं। शावेज बेग बाला बेग का भतीजा है। परिवार का घर बंबई बाजार में भी है। 90 के दशक में हुए दंगे में बाला बेग ने तत्कालीन एसपी धस्माना के ऊपर बड़ा पत्थर फेंका था। इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन बंबई बाजार चलाया था। अख्तर और उसके परिवार पर आपसी रंजिश के भी कई प्रकरण दर्ज हैं।

बुधवार रात संयोगिता गंज और आजाद नगर थाने के टीआई ने टीम बनाकर साझा कार्रवाई की। पुलिस दोनों थानों के टीआई के साथ शावेज के घर पहुंची। पुलिस को देख शावेज ने अपना शिकारी कुत्ता पुलिस के पीछे छोड़ दिया। कुत्ते को भटकाने के लिए कुछ पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाई। लेकिन, दोनों टीआई तहजीब काजी और इंद्रेश त्रिपाठी मौके पर डटे रहे। इसके बाद शावेज के घर की महिलाएं बाहर निकलीं और मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। वे पुलिस से भी काफी देर तक बहस करती रही। पुलिस के मुताबिक महिलाओं ने पुलिस को अपशब्द भी कहे। इस बीच टीआई काजी ने घर का दरवाजा तोड़ दिया और वे पुलिस फोर्स के साथ घर के अंदर पहुंचे। पुलिस को घर में आता देख शावेज घर से भागने के लिए छत से कूद गया।

इस घटना में शावेज का दायां पैर टूट गया। इस कारण उससे भागते नहीं बना। कुछ पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े और गिरफ्तार कर लिया। शावेज के पकड़ में आने के बाद पुलिस ने उसकी मौजूदगी में घर की तलाशी ली। यहां से पुलिस को एक अवैध पिस्टल, कट्टा और 17 जिंदा कारतूस मिले हैं। इसके अलावा ऑनलाइन सट्‌टा कारोबार और नशे की तस्करी का सामान भी मिला है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। शावेज को फिलहाल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।