WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Railway Safety Force: अब तक 56 दलाल गिरफ्तार, मिशन अमानत में 405 यात्रियों को लौटाया उनका खोया सामान

669
Train Cancelled

Railway Safety Force: अब तक 56 दलाल गिरफ्तार, मिशन अमानत में 405 यात्रियों को लौटाया उनका खोया सामान

भोपाल। भोपाल रेल मंडल अवैध रूप से रेल टिकट बेचने वालों के खिलाफ मिशन बनाकर उन्हे पकड़ रहा है। भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल ने जनवरी 2024 से अक्टूबर 2024 के बीच रेल टिकटों की अवैध बिक्री करने वाले दलालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, कुल 48 मामले दर्ज किए गए और 56 व्यक्तियों पर रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। इन मामलों में 62,000 रुपये जुमार्ने के रूप में वसूले गए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सौरभ कटारिया ने जानकारी दी कि रेल सुरक्षा बल ने मिशन अमानत के तहत यात्रियों का छूटा हुआ सामान सुरक्षित रूप से उनके मालिकों को लौटाने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इस अवधि में 405 यात्रियों को कुल 69,08,271 रुपये मूल्य का सामान लौटाया गया। भोपाल रेल मंडल अिवैध रूप से रेल टिकट बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाता रहेगा ताकि रेल यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।