WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Rain in Indore : सुबह 5 बजे से मौसम बदला, इंदौर में बारिश, बादल, बूंदाबांदी! 

समुद्र तटीय इलाकों में तूफान आने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव!

1057
WhatsApp Image 2022 12 15 At 6.17.40 PM 696x409

Rain in Indore : सुबह 5 बजे से मौसम बदला, इंदौर में बारिश, बादल, बूंदाबांदी! 

  Indore : गुरुवार सुबह 5 से सवा 6 बजे तक कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। पूर्वी इलाके में जोरदार पानी गिरा। इससे सड़कें लबालब हो गईं। शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सुबह हल्की ठंड महसूस की गई। आने वाले दिनों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। नमी वाली हवा का अहसास होगा। शहर के साथ प्रदेश के अन्य स्थानों में भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन इंदौर-उज्जैन संभाग में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
तापमान में लगातार गिरावट बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र तटीय इलाकों में तूफान आने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव निश्चित होगा। शहर में हवाएं भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। बादलों के हटने के बाद सर्द भरी हवाई लहरों का आगमन हो गया और ठिठुरन भरी ठंड का इंतजार भी खत्म हो गया। शहर के अन्य इलाकों में भी दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई।     शहर में पिछले दो दिनों बादल छाए हुए थे। इस कारण शहर में दिन व रात के तापमान में अंतर कम हो गया था और रात का पारा बढ़ गया था। इससे गर्मी का एहसास हो रहा था। लोगों को केवल अल सुबह गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस हो रही थी। अब शहर व आस-पास मावठा गिरने से लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।

WhatsApp Image 2022 12 15 at 6.17.39 PM
अब ठंड के तेवर और तीखे होंगे। दिसंबर के पहले पखवाड़े में अभी तक लोगों को कुछ ही दिन गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हुई थी। शहर में अलग-अलग स्थानों में मंदिरों के अंदर विराजमान  भगवानों को भी भक्तों द्वारा गर्म कपड़े पहनाए जाने लगे हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार मौसम के अनुसार भगवानों के भी कपड़ों में बदलाव किया जाता रहा है, इसी तर्ज पर ठंड और ठंडी बूंदाबांदी के बीच शहर में भक्तों द्वारा मंदिरों में विराजित भगवान की मूर्तियों को गर्म कपड़ों और शाल से लपेट कर ठंड से बचाव किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2022 12 15 at 6.17.41 PM
शहर में उत्तर-पूर्वी दिशा से चल रही हवाओं ने मौसम बदल दिया है। दो दिन से आसमान पर बादल छाए हैं। आज दोपहर एक बजे बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकली। बादलों की वजह से मौसम में थोड़ी ठंडक महसूस हुई। शाम होते ही ठिठुरन बढ़ने लगी। मंगलवार की तुलना में बुधवार को रात का तापमान एक डिग्री नीचे आया है। दृश्यता पांच हजार मीटर रही। जबकि हवा की गति 15 किमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बादल हटते ही तापमान में गिरावट आएगी।