WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Rajbhavan Bhopal: आमजन के लिए 25 जनवरी को खुलेगा राजभवन,दोपहर 2 से 7 बजे तक कर सकेंगे भ्रमण!

747

Rajbhavan Bhopal: आमजन के लिए 25 जनवरी को खुलेगा राजभवन,दोपहर 2 से 7 बजे तक कर सकेंगे भ्रमण!

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन आमजन के लिए 25 जनवरी से खोला जा रहा है। नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक निर्धारित अवधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। राजभवन आम नागरिकों के लिए 25 और 27 जनवरी को अपराह्न 2 बजे से 7 बजे तक खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राजभवन में प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक आमजन को अवलोकन की अनुमति रहेगी।

IMG 20240124 WA0033

इस अवसर पर राजभवन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित, हमारा संकल्प विकसित भारत और मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ब्यूरो के सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कठपुतली के शो भी प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी स्थल पर देश की उपलब्धियों के थ्री-डी सेल्फी बूथ लगाए जाएंगे। इस दौरान आगंतुकों के लिए प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।