WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Raj’s Family’s Condition is Bad : राज कुशवाह की माँ और बहन का कहना है ‘राज पर आरोप झूठे, उसे फंसाया जा रहा!

941
WhatsApp Image 2025 06 10 At 18.55.54

Raj’s Family’s Condition is Bad : राज कुशवाह की माँ और बहन का कहना है ‘राज पर आरोप झूठे, उसे फंसाया जा रहा!

अन्य दो आरोपी विशाल और अंकित के घर वाले ताला लगाकर कहीं चले गए!

Indore : ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पकड़ाए राज कुशवाहा सहित अन्य आरोपियों के घर की पुलिस ने तफ्तीश कर ली। जब मीडिया आरोपियों के घर बातचीत करने पहुंची तो राज का परिवार घर पर मिला, वहीं अन्य आरोपियों के घर वाले गायब है। इस दौरान राज के परिजन काफी विनती करते रहे। उनका कहना है कि इन सब के बारे में हमें जानकारी नहीं है। राज को तो फंसाया जा रहा है हमें न्याय चाहिए!

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्याकांड की साजिश रचने और उसे अंजाम देने वाले राज कुशवाह और उसके मित्र विशाल और अंकित इंदौर के ही हैं और सोनम के घर के आसपास ही रहते हैं। जहां राज कुशवाह शुभम पैलेस कॉलोनी में रहता है, तो उसके दोस्त विशाल और अंकित नंदबाग में रहते हैं। घटना के बाद से विशाल और अंकित के परिजन तो घर पर ताला लगाकर गायब है। उनके आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि घटना के बाद से ही परिजन घर पर ताला लगाकर गायब हैं।

राज के परिवार में उसकी मां और दो बहने हैं। बताया जा रहा कि राज के पिता की कोरोना के दौरान मौत हो गई थी। इसके चलते राज ही अपनी मां और दोनों बहनों का भरण पोषण नौकरी करकर करता था। दोनों बहने और मां उस पर ही निर्भर थी। लेकिन, घटना के बाद से उन्हें भी समझ नहीं आ रहा। वे हाथ जोड़कर सबसे यही निवेदन कर रही थी, कि इस पूरे घटनाक्रम के बारे में हमें किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है।

सोनम को लेकर राज की बहन का कहना था कि जिस तरह से सोनम के बारे में उसका अफेयर बताया जा रहा है इसकी जानकारी हमें नहीं है। साथ ही उसकी बहन तो बार-बार एक ही रिक्वेस्ट कर रही है कि हमें न्याय चाहिए हमारा भाई इस तरह की हरकत कभी नहीं कर सकता। वहीं घटना के बाद से राज की मां का बुरा हाल है और वह रोते हुए ही मीडिया से बातचीत कर रही थी। राज कुशवाह के बारे में बताया जा रहा है कि वह सोनम के यहां नौकरी करता था और सोनम से उनका किस तरह का संबंध था इसके बारे में परिजनों को भी किसी की कोई जानकारी नहीं है।