WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Raksha Bandhan : थाने आकर कई महिलाओं ने TI और स्टाफ को राखी बांधकर रिश्ता बनाया!

767
WhatsApp Image 2024 08 17 At 20.35.08

Raksha Bandhan : थाने आकर कई महिलाओं ने TI और स्टाफ को राखी बांधकर रिश्ता बनाया!

सिवनी के छपारा थाने से शुरू हुई सामुदायिक पुलिसिंग मुहिम जारी!

Indore : थाना संयोगितागंज पर आज शाम माहौल कुछ अलग था। आज कई महिलाएं थाना परिसर में मौजूद थी। ये महिलाएं कोई विरोध प्रदर्शन या रिपोर्ट दर्ज कराने आई थी और न उन्हें संयोगितागंज थाने के स्टाफ से कोई शिकायत थी। वे टीआई सतीश पटेल और पुलिस स्टाफ को राखी बांधने के लिए थाने आई थी।

WhatsApp Image 2024 08 17 at 20.35.25

थाना प्रभारी संयोगितागंज सतीश पटेल ने बताया कि महिला सुरक्षा व सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में 2016 से थाना छपारा (जिला सिवनी) से शुरू हुई यह मुहिम लगातार जारी है। पुलिसिंग के क्षेत्र में महिला अपराधों में कमी लाने, अपराधों के होने के पहले उनकी सूचना मिलना, अपराधियों की पकड़-धकड़, कानून व्यवस्था आदि की स्थिति में पुलिस की छवि उजली करने में समाज से समन्वय बनाने में मुहिम के हमेशा अच्छे परिणाम मिले हैं।

इस रक्षाबंधन के पर्व पर इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों से माताएं बहनें बड़ी संख्या में बड़े उत्साह से पुलिस को राखी बांधने के लिए थाने आई, जिन्होंने बड़े उत्साह से पुलिस को रक्षा सूत्र बांधा और पुलिस अधिकारी भी बहुत प्रसन्न दिखे। महिलाएं भी आश्चर्य के साथ प्रसन्न दिखी।