WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Ram Mandir Cake : राम मंदिर वाला केक काटने पर कमलनाथ निशाने पर!

CM शिवराज और मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा!

1742

Ram Mandir Cake : राम मंदिर वाला केक काटने पर कमलनाथ निशाने पर!

Bhopal : पूर्व CM और PCC चीफ कमलनाथ के राम मंदिर के आकार का केक काटने पर राजनीति शुरू हो गई। कमलनाथ का 18 नवंबर को जन्मदिन है। लेकिन, अपने जन्मदिन के पूर्व एक कार्यक्रम के दौरान छिंदवाड़ा में उनके केक काटने को लेकर विवाद हो गया। लेकिन, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ही जन्मदिन मनाया। इस कार्यक्रम में कमलनाथ ने राम मंदिर के आकार का वाला केक काटा, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

CM शिवराज सिंह चौहान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कमलनाथ को बगुला भक्त कहा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ हनुमान भक्त नहीं हैं। वे हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं। CM चौहान के बयान आने के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की हनुमान भक्ति पर सवाल न उठाया जाए। सीएम पद की अपनी गरिमा है, शिवराज उसे समझें, उन्हें इस तरह से नहीं बोलना चाहिए।

विश्वास कैलाश सारंग ने भी बयान दिया 

राम मंदिर वाला केक काटने पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस नेता खुद को भगवान से बड़ा मानने लगे हैं। राम मंदिर आकार का केक बनाना और काटना आपत्तिजनक है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, कमलनाथ को माफी मांगने के साथ इस्तीफा भी देना चाहिए। राम मंदिर नुमा केक बनाकर काटना उनके राम मंदिर के विरोधी होना प्रमाणित करता है। राम मंदिर नुमा केक काटना भगवान राम और हिन्दू धर्म का अपमान है। सोनिया गांधी इटली की मानसिकता वाली हैं, उन्होंने राम सेतु तोड़ने का षड़यंत्र किया था इसलिए उनकी पार्टी से भी यही अपेक्षा है।