WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ranbir & Alia Wedding : सिद्धिविनायक गणेश के आशीर्वाद से होगी नए रिश्ते की शुरुआत

851

Ranbir & Alia Wedding : सिद्धिविनायक गणेश के आशीर्वाद से होगी नए रिश्ते की शुरुआत

दोनों वादे के मुताबिक शाम को मीडिया के सामने आए

Mumbai : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपना वादा निभाया और शाम 7 बजे के बाद मीडिया के सामने आए। दोनों ने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए। आज पूरा दिन शादी की खबरें सुर्खियों में बनी रही। आज दोपहर ये दोनों कलाकार रिश्ते में बंध गए। शादी की रस्में पूरी होने के बाद खबर आई है कि रणबीर और आलिया शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेंगे। फ़िल्मी दुनिया के अधिकांश कलाकार अपनी शादी, सगाई, जन्मदिन और फिल्म रिलीज जैसे मौकों पर सिद्धिविनायक मंदिर जाकर सिद्धिविनायक गणेश का आशीर्वाद लेते रहे हैं। इस पूरी शादी में सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी रही कि रस्मों का कोई फोटो लीक नहीं हुआ! सोशल मीडिया पर वही आया जो कपूर और भट्ट परिवार ने दिखाना चाहा!

7e7499bc ba2c 4145 b8d7 6efde9ea2000

दोनों की शादी के दौरान परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। सोशल मीडिया पर जो फोटो और वीडियो दिखाई दिए, उनमें नीतू कपूर, करीना कपूर, महेश भट्ट, करिश्मा कपूर, करण जौहर, अयान मुखर्जी नजर आए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को बीते 4 साल से डेट कर रहे थे। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के वेडिंग रिसेप्शन में पहली बार दोनों एक साथ नजर आए। इसके बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कई बार एक साथ नजर आए चुके हैं। आलिया और रणबीर ने पहले कभी एक साथ फिल्मों में काम नहीं किया। पहली बार दोनों ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम करते दिखाई देंगे।
रणबीर और आलिया ने की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई। शादी की रस्में दो दिनों से चल रही है, लेकिन अभी तक फैंस को इनकी एक झलक भी देखने को नहीं मिली। क्योंकि, दोनों इसे बहुत प्राइवेट रखना चाहते थे। इस कारण इन्होंने शादी की एक भी तस्वीर फैंस के साथ शेयर नहीं की और न किसी गेस्ट को यह इजाजत दी कि वो शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करें। हालांकि, शादी की रस्में खत्म होने के बाद माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की पहली तस्वीर किसी भी वक्त सामने आ सकती है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से पहले जितने भी स्टार कपल्स ने शादी रचाई है, उन्होंने रस्में खत्म होने के बाद ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि रणबीर और आलिया भी यही रास्ता अपनाएंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लगातार फैंस बधाई दे रहे हैं। ये दोनों बॉलीवुड के स्टार कपल्स में से एक हैं, जिनकी शादी के लिए फैंस काफी लम्बे समय से उत्साहित थे।
शादी के दौरान ऋषि कपूर को भी श्रद्धांजलि दी गई। बेटे रणबीर कपूर की शादी में भले ही दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शारीरिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए, लेकिन शादी के दौरान उनकी तस्वीर को खास स्थान पर रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोटो को फूलों से सजाया गया।