WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Rape Case Against BJP Councilor : इंदौर में भाजपा पार्षद पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, पुलिस में केस दर्ज!

1348
WhatsApp Image 2024 07 24 At 20.52.00

Rape Case Against BJP Councilor : इंदौर में भाजपा पार्षद पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, पुलिस में केस दर्ज!

महिला को चुप रहने के लिए धमकाया और हत्या की धमकी भी दी!

Indore: भाजपा पार्षद शानू शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पार्षद ने दुष्कर्म पीड़ित महिला को चुप रहने के लिए धमकाया और हत्या की धमकी दी। घटना के बारे में महिला ने पुुलिस को जानकारी दी कि पर बैंक का एक लाख का कर्ज था। उसने इस कर्ज को चुकाने के लिए पार्षद शानू ने एक लाख रुपए लिए थे। इसके बाद शानू ने मेरे ब्वायफ्रेंड से दूर रहने के लिए कहा, तो मैने इंकार कर दिया। इस पर पार्षद ने एक लाख रुपये वापस मांगना शुरू कर दिए। शहर के पूर्वी इलाके द्वारकापुरी वार्ड के भाजपा पार्षद शानू शर्मा के खिलाफ क्षेत्र की ही महिला ने यह आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि कोरोना काल में वह आर्थिक रुप से काफी परेशान थी। वह मदद के लिए पार्षद से मिली थी। उसने तब मदद के बहाने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक बार होटल में भी ले गया था। शानू शर्मा ने सरकारी नौकरी दिलाने का भी वादा किया। बाद मेें वह मदद के लिए दिए रुपए मांगने लगा और कई बार संंबंध बनाए। शानू ने मुझे एक ब्वाय फ्रेंड से भी दूर रहने का दबाव बनाया। इसके बाद वह मुझे परेशान करने लगा, इसलिए मुझे उसके खिलाफ शिकायत करना पड़ी।

भाजपा नेताओं ने पुलिस पर दबाव डाला

मंगलवार रात को महिला थाने गई थी। लेकिन, भाजपा नेता पार्षद पर प्रकरण दर्ज न हो, इसलिए पुलिस अफसरों पर दबाव बनाते रहे। महिला को शिकायत न करने के लिए समझाया। एक बार महिला घर लौट गई, लेकिन रात को वह फिर रिपोर्ट लिखाने थाने गई। पुलिस ने उसके बयान लिए और मामला दर्ज कर लिया। लेकिन, पुलिस ने अभी तक पार्षद को गिरफ्तार नहीं किया।

एक लाख में से 50 हजार दे दिए

पुुलिस को बताया कि कर्ज चुकाने के लिए पार्षद ने एक लाख रुपए दिए थे। महिला ने 50 हजार दे दिए। बचा पैसा देने के लिए उससे समय मांगा, लेकिन मेरे पास उसे देने के लिए पैसे नहीं थे। एक दिन पार्षद ने पैसे के बजाए संबंध बनाने को कहा और विदूर नगर केे एक मकान मेें ले गया। इसके बाद उसने द्वारकापुरी में उसके एक ऑफिस में नौकरी भी दी। वहां भी उसने कई बार संबंध बनाए। बाद में नौकरी से निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि शानू के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध है। यह बात मैने उससे कही तो उसने चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी दी।