WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

कांग्रेस MLA पर बलात्कार का मामला, पत्नी पर उसी महिला से मारपीट पर FIR

MLA के खिलाफ मामला पहले जबलपुर में दर्ज हुआ, जिसे धार ट्रांसफर किया गया!

1314

Breaking

 

कांग्रेस MLA पर बलात्कार का मामला, पत्नी पर उसी महिला से मारपीट पर FIR

Dhar : कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं गंधवानी MLA उमंग सिंघार के खिलाफ एक महिला की रिपोर्ट पर शारीरिक शोषण एवं बलात्कार का मामला नौगांव पुलिस ने दर्ज किया गया। यह मामला जबलपुर में दर्ज किया गया था, जिसे धार ट्रांसफर किया गया है। उमंग सिंगार की पत्नी प्रतिभा उर्फ पिंकी सिंघार के खिलाफ भी उस महिला से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इस संबंध में एसपी आदित्य प्रतापसिंह ने बताया कि नौगांव थाने में 38 वर्षीय पीड़िता जो पत्नी के रूप में उमंग सिंगार के साथ रह रही थी, उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने फरियादी ने शादी का वादा करके उसका शारीरिक शोषण किया। उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित कर बलात्कार किया। साथ ही मारपीट कर गालियां दी। फरियादी की मर्जी के विरुध्द अप्राकृतिक कृत्य किया तथा जान से मारने की धमकी दी। इस पर नौगांव पुलिस ने विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ 294, 323, 376 (2), (ए न) 377, 498 ए, 506 में मामला पंजीबद्ध किया है।

पत्नी पर भी मारपीट का मामला

उमंग सिंघार की पत्नी प्रतिभा उर्फ पिंकी सिंघार के खिलाफ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पीड़िता  पूर्व मंत्री एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार के बंगले पर खाना बनाने का कार्य करती थी। खाना बनाने की बात को लेकर प्रतिभा सिंघार ने पीड़िता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस बात को लेकर पीड़िता ने नौगांव थाने पर शिकायत की थी। वही नौगांव पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के प्रतिभा सिंघार के खिलाफ विभिन्न धाराओ में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।