WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Rape of Minors : MP में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 3 मामले, इंदौर में पिता और ताऊ ने ही की घिनौनी हरकत!

905
Minor Raped
Rape of Minors

Rape of Minors : MP में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 3 मामले, इंदौर में पिता और ताऊ ने ही की घिनौनी हरकत!

दो अन्य घटनाएं सीहोर और शाजापुर में हुई, लोगों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले किया!

Indore : दो नाबालिग बच्चियां अपने पिता की ही हवस का शिकार बन गईं। पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। जब दोनों मदद के लिए अपने ताऊ के पास गईं तो ताऊ ने भी उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया। दूसरी घटना सीहोर की है, जहां 8 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त एक मासूम बच्ची के साथ हरकत की गई। तीसरी घटना शाजापुर की है जहां 12वीं की छात्रा का अफजल नाम के युवक ने उत्पीड़न किया।

इंदौर की घटना में मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़कियों के पिता और ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ साल पहले इन बच्चियों की मां ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब से आरोपी अपनी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। फिर ताऊ ने भी इन बच्चियों का शोषण किया।

नाबालिग से सीहोर में दुष्कर्म

सीहोर जिले से भी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 8 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है, जिसने कथित तौर पर बिस्किट देने के बहाने इस अपराध को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया।

शाजापुर में दुष्कर्म के आरोपी की पिटाई

शाजापुर में दुष्कर्म के एक मामले में लोगों ने आरोपी की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि बालिका नाबालिग है। पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है, जिसके साथ उसी इलाके में रहने वाले अफजल ने दुष्कर्म किया। अफजल लंबे समय से लड़की का पीछा करके अपने प्यार का इजहार कर रहा था। लेकिन, लड़की ने उसे अस्वीकार कर दिया।

उसने 15 दिन पहले फिर लड़की को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की को फिर से मारवाड़ से स्थित विजय डॉन के घर ले जाया गया, तो स्थानीय लोगों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप किया। उसे बचाया और अफजल की पिटाई की। पुलिस ने अफजल और विजय डॉन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Doctor Arrested : फिजियोथेरेपी सेंटर के टॉयलेट में मिला कैमरा,महिलाओं ने बुलाई पुलिस