WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Rape on Pretext of Marriage : पति से अलग रहने वाली अधेड़ महिला से दुष्कर्म!    

महिला की उम्र 45 साल और वर्ग विशेष का युवक सिर्फ 25 साल का!  

745

Rape on Pretext of Marriage : पति से अलग रहने वाली अधेड़ महिला से दुष्कर्म! 

 

Indore : पति से अलग रहने वाली एक अधेड़ महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पिछले दिनों जब महिला को पता चला कि युवक ने भोपाल में निकाह कर लिया तो वो पुलिस के पास पहुंची। मोती तबेला इलाके में रहने वाले वर्ग विशेष के इस युवक पर अन्नपूर्णा इलाके में महिला ने लंबे समय से शोषण का आरोप लगाया है।

अन्नपूर्णा पुलिस ने 45 साल की महिला की शिकायत पर साहिल पुत्र अजीज खान (25) के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और धोखा देने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 2002 में हो गई। करीब 11 साल पहले वह अपने पति से अलग हो गई।

उनकी दो बेटियां भी हैं, जो अब 18 और 22 साल की हैं और पीड़िता के साथ ही रहती हैं। 2021 में महिला को किसी काम से महू जाना था। परिचित के माध्यम से उसे साहिल का नंबर मिला, जो ट्रेवल्स का काम करता है। उसने साहिल से किराए पर कार बुलवाई। महू जाने के दौरान साहिल से काफी बातचीत हुई।

 

फोन और व्हाट्सअप पर संपर्क

इसके बाद महिला को कहीं भी जाना होता तो वो साहिल को फोन करके बुला लेती और कार किराए से ले जाती। साहिल को जब पता चला कि महिला पति से अलग रह रही है और दूसरी शादी के लिए रिश्ता तलाश रही है, तो साहिल ने उसका फायदा उठाना शुरू किया। एक दिन बातचीत में उसने कहा कि वह कहीं और शादी न करे। वह उसका ध्यान रखेगा और उससे शादी भी कर लेगा।

महिला साहिल की बात में आ गई और भरोसा करने लगी। इसके बाद साहिल ने महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। साहिल ने जल्द निकाह करने की बात भी की। लेकिन, वह हर बार शादी की बात टालता रहा।

 

भोपाल में निकाह कर लिया

आरोपी ने दो दिन पहले भोपाल जाकर शादी कर ली। पीड़िता को यह बात पता चली तो युवक के घर मोती तबेला पहुंची। यहां काफी हंगामे के बाद युवक ने महिला को भगा दिया। बाद में उसने अपने परिचित के साथ अन्नपूर्णा थाने जाकर मामले में शिकायत दर्ज करा दी। महिला ने बताया कि 20 नवंबर को उसे पता चला कि साहिल भोपाल में निकाह कर रहा है। वह साहिल के घर गई तो वह नहीं मिला। बाद में उसके घर पहुंची तो यहां विवाद करने लगा।

उसने कहा कि उसने शादी को लेकर कभी बात नहीं की। पीड़िता ने साहिल की पत्नी और उसके परिवार के लोगों को दोनों के बारे में बताने की चेतावनी दी, तो साहिल ने गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने धमकी दी कि अगर वह यह बात किसी को बताएगी तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। बाद में पीड़िता ने घर आकर परिचित को कॉल किया और उसे साहिल की पूरी हरकत बताई और मामला दर्ज कराया।