Home खबरों की खबर

Rapist Hypocrite Baba : लकवाग्रस्त महिला के साथ बाबा ने दुष्कर्म किया, FIR के बाद फरार

पति को क्रिया के बहाने दूर भेजा, दोनों बच्चों को अलग कमरों में सुलाया

1488
WhatsApp Image 2022 01 12 At 4.49.44 AM 1

Rapist Hypocrite Baba : लकवाग्रस्त महिला के साथ बाबा ने दुष्कर्म किया, FIR के बाद फरार

Indore : यहाँ एक ढोंगी बाबा आसिफ बाबा ने लकवा ग्रस्त मरीज के साथ दुष्कर्म किया। बड़वानी की यह महिला इलाज कराने के लिए पति और बच्चों के साथ इंदौर आई थी।

झाड़-फूंक के बाद उसके पति को क्रिया के बहाने घर से 10 किमी दूर भेज दिया था। ढोंगी बाबा ने दोनों बच्चों को अलग कमरों में सुला दिया, इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पति के वापस आने पर महिला ने घटना सुनाई। दोनों ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

पुलिस के पहुंचते ही आसिफ बाबा फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह पहले छोटे-मोटे काम किया करता था। 5 साल पहले अजमेर गया था। वहां से लौटा तो बाबा बन गया।

झाड़-फूंक से लोगों के इलाज के दावे करने लगा। यह मामला आजाद नगर का है। आसिफ बाबा ने झाड़-फूंक से बीमारियां दूर करने का दावा करता है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला 2 साल से लकवा से परेशान है। उसे गांव के ही पहचान वाले ने सलाह दी थी कि एक बार कहीं झाड़-फूंक करवा ले। महिला, पति और दो बच्चों के साथ आजाद नगर इलाके के आसिफ बाबा के घर पहुंची।

बाबा ने झाड़-फूंक से परेशानी दूर करने का दावा किया। फिर एक पोटली बनाकर पीड़िता के पति को दे दी और उसे 10 किलोमीटर दूर फेंककर आने को कहा था।

आरोपी ने महिला को दुष्कर्म के बारे में पति को भी बताने से मना किया था। धमकाया कि यदि किसी को बताया तो वह झाड़-फूंक से उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा।