WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Rashtriya Swayamsevak Sangh के आनुषांगिक संगठन संस्कार भारती के महामंत्री अमीर चंद नहीं रहे

1913
Rashtriya Swayamsevak Sangh
Rashtriya Swayamsevak Sangh

संस्कार भारती के महामंत्री अमीर चंद का निधन

नई दिल्ली। Rashtriya Swayamsevak Sangh के आनुषांगिक संगठन ‘संस्कार भारती’ के अखिल भारतीय महामंत्री अमीर चंद का शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में आकस्मिक निधन हो गया।

वह करीब 56 वर्ष के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमीर चंद अरुणाचल प्रदेश में तवांग जा रहे थे। रास्ते में देर शाम सैला दर्रे के निकट किसी स्थान पर उनका अचानक निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जा रहा है

अमीर चंद उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे। वह 1980 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने। उन्होंने 1987 में नागपुर से संघ तृतीय वर्ग की शिक्षा प्राप्त की। उसी वर्ष वह लखनऊ में संस्कार भारती के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री बने।

1994 में संस्कार भारती के बिहार क्षेत्र का संगठन मंत्री बनाया गया और 1997 में पटना में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। वह इसी पद पर दिल्ली, कोलकाता भी रहे। वर्ष 2018 में उन्हें संस्कार भारती का अखिल भारतीय महामंत्री नियुक्त किया गया था।

Rashtriya Swayamsevak Sangh

हाल ही में उन्होंने कोविड काल में आर्थिक संकट का सामना कर रहे छोटे कलाकारों की सहायतार्थ एक ऑनलाइन कार्यक्रम ‘पीर पराई जाणे रे’ का सफल आयोजन किया था जिसमें तमाम नामी गिरामी कलाकारों शिरकत की थी।

Also Read:Khandwa By-Election : BJP अध्यक्ष का Congress पर वार!

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Rashtriya Swayamsevak Sangh के वरिष्ठ प्रचारक, संस्कार भारती के केंद्रीय महामंत्री श्री अमीर चंद जी के असामयिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ . उन्होंने ट्वीट करके दुःख व्यक्त किया

Tweet

tHXwGeWh normal

Shivraj Singh Chouhan
@ChouhanShivraj

संस्कार भारती के महामंत्री, आदरणीय श्री अमीरचंद जी के असमय गोलोकगमन के समाचार से स्तब्ध हूं। वे भारतीय कला और संस्कृति के उत्थान के लिए सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले असाधारण साधक थे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को संबल दें। ॐ शांति!

Image