WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam Corona Update: आज 101 पॉजिटिव मिले, संक्रमित मरीजों की संख्या सवा पांच सौ के पार

1370 सेंपलों की रिपोर्ट आना शेष

1319

Ratlam: मकर संक्रांति पर्व के दुसरे दिन कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कल 97 महिला,पुरुष व बच्चे महामारी से प्रभावित हुए हैं। जिसमें जावरा का 1 थर्ड जेंडर भी संक्रमित था।
आज फिर आई 101 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी 1370 सेंपलों की जांच आना बाकी है।

एक और राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा शहर में मास्क बांटकर इस महामारी से निजात पाने के लिए कोशिशें की जा रही है वहीं दूसरी और आम जनता को इस महामारी का खौफ नहीं है।
मरीजों का उपचार किया जा रहा है।अब जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या सवा पांच सौ के आंकड़े को पार कर गई है।शहर के लगभग हर क्षेत्रों से संक्रमित निकल रहे हैं।इसके बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं है। वह नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

शुक्रवार को यानी बीते कल कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले की संख्या 98 महिला, पुरुष और बच्चे संक्रमण की जद में आए थे। वहीं आज की रिपोर्ट में 3 मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।

अवहेलना हो रही है नियमों की
जिला प्रशासन द्वारा आमजन को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इसके बावजूद भी लोग मनमानी कर रहे है।

जिला प्रशासन दिन भर शहर में
लोगों को इस मामले में सतर्क रहने के लिए सचेत कर रहा है।
इसके बावजूद भी संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बाजार में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है,व ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है।
अगर इस तरह संख्या प्रतिदिन बढ़ती गई तो प्रशासन को और सख्त कदम उठाने के लिए विचार करना होगा।