WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन चुनाव निर्विरोध संपन्न! 

सुशील मूणत अध्यक्ष, राजेश कोठारी सचिव, शपथ 9 मार्च को!

519

रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन चुनाव निर्विरोध संपन्न! 

 

रतलाम के सभी केमिस्टों की एक प्रमुख संस्था रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव में संस्था के अध्यक्ष सुशील मूणत, सचिव राजेश कोठारी, सहसचिव अतुल शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश कोठारी एवं संगठन सचिव प्रीतेश जैन, निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनका शपथ ग्रहण समारोह 9 मार्च 2025 रविवार को मोहन टाकीज पर रहेगा। चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी राजेंद्र पुरोहित एवं अशोक बोथरा की देखरेख में संपन्न हुई।

वर्तमान अध्यक्ष रजनीश गोयल एवं सचिव राजेश कोठारी ने संस्था के सभी सदस्यों से 9 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया हैं। जानकारी संस्था के हर्ष मूणत ने दी!