WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam MP: जेल प्रहरी को जेल में बंद बंदी ने धमकाया, दी जान से मारने की धमकी

1255

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam MP: अपराधी अपराध करने में कहीं भी नहीं चुकते। आदतन अपराधी फरहान ने जेल में ही जेल-प्रहरी से अनबन करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

क्या है मामला

शहर की सर्किल जेल में बंद आदतन अपराधी फरहान ने बेरक से पहले और जल्दी बाहर निकलने की बात को लेकर जेल प्रहरी आरक्षक अरुण कुमार पिता गोपाल धाकड़ के साथ दादागिरी करते हुए अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दे डाली। फरहान जेल में रहते हुए इससे पहले दो बार वारदात कर चुका है।

मामले में सर्किल जेल में विचाराधीन कैदी फरहान पिता मशीर निवासी न्यू काजीपुरा के विरुद्ध फरियादी जेल प्रहरी अरुण धाकड़ की रिपोर्ट पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा जान से मारने के आरोप में थाना स्टेशन रोड पर धारा 353,504,5,6 में मुकदमा दर्ज किया है।

क्या कहते हैं जेल अधीक्षक

आरोपी फरहान आदतन अपराधी है उसे नशा करने की लत है, पहले भी वह इस प्रकार की वारदात कर चुका हैं।उसे जेल से ट्रांसफर करने का न्यायालय से आदेश ले रहे हैं। शीध्र ही उसे दुसरी जेल भेज दिया जाएगा।
जेल अधीक्षक
आरपी वसुनिया