WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों को कलेक्टर ने दिलाई शपथ

वृक्षारोपण एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ली शपथ

1218
WhatsApp Image 2022 08 06 At 7.49.19 PM 696x334

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: निकाय चुनाव में कांग्रेस के चुनें गए पार्षदों को नगर निगम सभागृह में कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने शपथ दिलाई।

शहर के गांधी उद्यान में कांग्रेस के पार्षद, नेता गण तथा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सर्वप्रथम गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभी पार्षदों को शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने शहर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने और संघर्षरत रहने की शपथ दिलवाई।

उसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ सभी नगर निगम सभागृह में पहुंचे जहां पर उन्होंने शपथ ग्रहण की।

निगम परिसर में किया पौधारोपण 

शपथ समारोह के बाद कांग्रेस पार्षदगणों ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नगर निगम निगम परिसर में स्थित उद्यान में पौधारोपण किया। इसके बाद एक विशाल रैली के रूप में जोश खरोश से नारा लगाते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। वहां बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और सभी ने सामाजिक समरसता और एकता की शपथ ली।

WhatsApp Image 2022 08 06 at 7.49.19 PM 1

इन पार्षदों ने ली शपथ

पार्षदों में श्रीमती यास्मीन शैरानी,श्रीमती केसरबाई, शांतिलाल वर्मा, नासिर कुरैशी, श्रीमती भावना हितेश पेमाल, वाहिद शैरानी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मनीषा चौहान, सलीम मोहम्मद बागवान, श्रीमती मनीषा व्यास, श्रीमती नीलोफर खान, कमरुद्दीन कछवाय, श्रीमती मीनाक्षी सेन, फखरुद्दीन मंसूरी, श्रीमती कविता महावर को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शपथ दिलाई।

यह नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पारस सकलेचा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट, जेम्स चाको रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, बसंत पंड्या, विजय सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह अठाना, सोहेल काजी, सुजीत उपाध्याय, सोनू व्यास, सैयद बुशत जैदी, जितेंद्र पडियार, अभिजीत सुराणा, पीयूष बाफना, रवि वर्मा, राजा भैया, अशरफ बेलिम, अफजल हुसैन, विजय पंड्या लाला, अमिताभ शर्मा, हिना शेख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।