WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam News:अधिकारियों,पुलिसकर्मियों ने खेली जमकर होली, एसपी- कलेक्टर ने भी लगाए ठुमके

1672
WhatsApp Image 2022 03 19 At 11.44.03 PM 696x368

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: होली का पर्व ऐसा पर्व है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है, ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाकचौबंद रहने वाले पुलिसकर्मी होली और धुलेंडी पर होली नहीं खेल पाते।

वहीं धुलेंडी के दुसरे दिन पुलिस विभाग के अधिकारी होली खेलते हैं।पिछले दो सालों से कोरोना काल के माहौल से निजात मिलते ही आज पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेलकर माहौल को और रंगीन बना दिया।

शहर में होली के दुसरे दिन पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी होली खेलकर खुशियां मनाते आए हैं। पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से आम जनता के साथ पुलिस भी होली का पर्व नहीं मना पा रहे थे।इस बार कोरोना से निजात मिली तो कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने दो साल की दुरीयों को सिमट कर जमकर होली खेलकर भड़ास निकाली।

बता दें कि इस बार आम जनता ने जहां पूरे उल्लास के साथ होली और धुलेंडी का पर्व मनाया तो रात-दिन सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों ने शनिवार को जमकर होली खेलकर माहौल को और रंगीन कर दिया।जिले के मुखिया कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी भी होली के रंग में पूरी तरह रंगे रहे।उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ डीजे की धुन पर जमकर ठूमके लगाए।

वैसे पुलिस की होली काफी चर्चित रहती है और दो साल बाद आज फिर से वही रंग दिखाई दिया।आज सुबह से लेकर दोपहर तक हर पुलिसकर्मी होली के रंग में रंगा हुआ मिला।बस हर मिलने वाले या पहचान वाले को रंगना ही उनका ध्येय था।थानों पर भी होली का खूब रंग चढ़ा।हर कोई रंग में ही नजर आया।

बता दें कि शनिवार को धुलेंडी पर्व को लेकर राज्य सरकार ने शासकीय अवकाश घोषित कर दिया था।इसलिए धुलेंडी पर अवकाश मिलने पर शनिवार को पुलिसकर्मियों पर होली का रंग चढ़ा तो हर कोई इसमें रंगता चला गया।पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी और फिर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम भी शामिल हुए तो हर अधिकारी और कर्मचारी उनके साथ ठूमके लगाने को आतुर दिखाई दिया।अधिकारियों के साथ पुरा पुलिस महकमा होली का आनंद लेने के लिए मैदान में उतर पड़ा और पुलिसकर्मीयों ने जमकर होली खेलते हुए माहौल को रंग से सराबोर कर दिया।