WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam News: MP की उत्कृष्ट महिला सम्मान में रतलाम की तीन महिला हुई सम्मानित

शिल्पा,प्रिती और कृतग्या को मिला उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान

1292

 

*रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट*

Ratlam: सेज यूनिवर्सिटी इंदौर में नारी सशक्तिकरण संघ द्वारा मध्यप्रदेश की उत्कृष्ट अलग अलग क्षेत्रों से महिलाओं को चयन कर उन्हें मध्यप्रदेश गौरव रत्न 2022 से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट एवं बीजेपी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी थे।

रतलाम शहर की 3 नारी शक्ति को यह सम्मान प्राप्त हुआ जिसमें शिल्पा जोशी अधिवक्ता को एनिमल एक्टिविस्ट जानवरों पर काम करने के लिए जो कि रतलाम में एनिमल लवर्स ग्रुप संचालित कर रही है,कृतग्या शर्मा को स्पोर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए और प्रीति सोलंकी अधिवक्ता को गरीब महिला और बच्चों को निःशुल्क विधिक सेवा,एवं सामाजिक सेवा के लिए प्रदान किया गया।                                            IMG 20220404 103310

तीनों ही न्यायिक परिवार की बेटियां है।इस सम्मान से रतलाम का नाम रोशन हुआ है।तिनों का चयन शहर के लिए गौरव का विषय है।इनके सम्मान को लेकर सभी मित्रों और शुभचिंतकों ने इन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।