WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam Police Wins State-Level First Prize : सीसीटीएनएस रैंकिंग में मिला राज्य स्तरीय प्रथम स्थान!

414

Ratlam Police Wins State-Level First Prize : सीसीटीएनएस रैंकिंग में मिला राज्य स्तरीय प्रथम स्थान!

 

Ratlam : पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में रतलाम पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अक्टूबर माह की सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network System) रैंकिंग में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

IMG 20251113 WA0056

बता दें कि सीसीटीएनएस भारत सरकार की राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना के अंतर्गत एक महत्वाकांक्षी परियोजना हैं, जिसके माध्यम से एफआईआर, गुमशुदगी, मर्ग, निवारक कार्यवाही, अनुसंधान, ई-कोर्ट इंटीग्रेशन आदि पुलिस कार्य ऑनलाइन किए जा रहें हैं।रतलाम जिले ने वर्ष 2025 में अब तक जारी 10 रैंकिंग में से 7 बार प्रथम एवं 3 बार द्वितीय स्थान प्राप्त कर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पुलिस मुख्यालय एससीआरबी भोपाल द्वारा “A” ग्रुप (7500 से अधिक प्राथमिकी वाले जिलों) में की गई मूल्यांकन प्रक्रिया में रतलाम जिले ने डेटा क्वालिटी में 69.40 अंक एवं डेटा क्वांटिटी में 80 अंक प्राप्त कर कुल मिलाकर प्रथम स्थान हासिल किया है।

इस सफलता में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, विवेचक, सीसीटीएनएस ऑपरेटर एवं सीसीटीएनएस शाखा टीम का सामूहिक प्रयास रहा। विशेष रूप से स्पोक प्रधान आरक्षक (क) सपना भाटिया, प्रधान आरक्षक (क) सीमा देवदा, प्रधान आरक्षक बलराम पाटीदार (शाखा प्रभारी), प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह बिष्ट एवं प्र.आर. लोमेश शर्मा का योगदान सराहनीय रहा!