WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ratlam Police’s Cyber Drive : ऑनलाइन टास्क/प्रोडक्ट लाइक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे!

404

Ratlam Police’s Cyber Drive : ऑनलाइन टास्क/प्रोडक्ट लाइक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे!

जानिए क्या है पूरा मामला?

Ratlam : एसपी अमित कुमार के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में सायबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहें अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली हैं। सायबर सेल एवं थाना माणकचौक की संयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन टास्क/कमिशन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मामले की फरियादिया द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर तत्काल E-FIR (ई-एफआईआर) दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया। फरियादिया के विधिवत कथन लिए गए, जिसमें उसने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से 1 लिंक भेजा गया था, जिसे खोलने पर उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट “लाइक” कर कमीशन कमाने का लालच दिया गया था।

आरोपियों द्वारा फरियादिया को एक फर्जी एप “Promotion Pioneers-1” डाउनलोड कराकर Q R Code के माध्यम से रुपए जमा कराने को कहा गया। प्रारंभ में कम राशि डालने पर अधिक राशि वापस देकर भरोसा कायम किया गया, जिससे फरियादिया उनके झांसे में आ गई।

इसके बाद लगातार अधिक राशि के टास्क दिए गए और अलग-अलग Q R Code के माध्यम से राशि ट्रांसफर करवाई गई। जब फरियादिया ने अधिक राशि जमा कर दी तो आरोपियों द्वारा विभिन्न बहानों से उससे और अधिक रुपयों की मांग की गई तथा जमा किए रूपए वापस करने से इंकार कर दिया गया।

इस प्रकार आरोपियों द्वारा फरियादिया से कुल ₹1 लाख 24 हजार 100 रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल व थाना माणकचौक की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, बैंक ट्रांजेक्शंस एवं डिजिटल ट्रेल का विश्लेषण किया गया।

जांच के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर टीम द्वारा आरोपी करण कुशवाह एवं दीपक कुशवाह को गिरफ्तार किया गया व पूछताछ में आरोपियों द्वारा कमीशन के लालच में आरोपियों को अपना बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) खुलवाकर दिया था। आरोपी दीपू कुशवाह द्वारा करण का बैंक अकाउंट कमीशन का लालच देकर खुलवाया था। आगे की लिंक के बारे में पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी करन पिता अमरसिंह कुशवाह निवासी ग्राम करहिया जिला ग्वालियर, दीपू पिता रायसिंह कुशवाह निवासी डबरा जिला ग्वालियर हैं तथा मामले का एक आरोपी रिंकेश पिता गजराज निवासी ग्राम अमरोला चिनौल जिला ग्वालियर फरार हो गया हैं पुलिस जिसकी तलाश में जुटी हुई है।

आरोपियों को पकड़ने में उप-निरीक्षक राकेश मेहरा, उप-निरीक्षक जीवन बारिया, रवींद्र शुक्ला, हिम्मत सिंह, मोरसिंह एवं आरक्षक राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही!

रतलाम पुलिस की अपील! रतलाम पुलिस द्वारा आमजनों से अपील की जाती हैं कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन टास्क, पार्ट-टाइम जॉब, प्रोडक्ट लाइक या निवेश के नाम पर मिलने वाले अनजान लिंक एवं क्यूआर कोड से सावधान रहें। किसी भी लालच में आकर धनराशि ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें!