WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Real Hero of Indore : ‘यूरेशिया’ देश के प्रतिनिधियों ने इंदौर के रियल हीरो देखे और उनके बारे में जाना!

554
WhatsApp Image 2024 11 26 At 20.15.46

Real Hero of Indore : ‘यूरेशिया’ देश के प्रतिनिधियों ने इंदौर के रियल हीरो देखे और उनके बारे में जाना!

उन्होंने ‘रियल हीरो’ के साथ फोटो खिंचवाए, समझा कि शहर ने इन्हें यह दर्जा क्यों दिया!

Indore : केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा इंदौर में आयोजित पांच दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए आए यूरेशिया देश के प्रतिनिधियों ने इंदौर के रियल हीरो देखें। रेडिसन होटल चौराहा पर पहुंचकर इन प्रतिनिधियों ने इन रियल हीरो के साथ फोटो खिंचवाई और जाना कि ये लोग रियल हीरो क्यों है!

यूरेशिया देश के प्रतिनिधि सोमवार से ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई बैठक में दिनभर व्यस्त रहे। इसके बाद शाम को ये प्रतिनिधि डेली कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस कार्यक्रम के बाद प्रतिनिधि इंदौर नगर निगम के द्वारा रेडिसन होटल चौराहे पर विकसित किए गए आईलैंड पर पहुंचे। यहां पर नगर निगम के द्वारा रियल हीरो लिखकर कुछ म्युरल्स बनाए गए हैं।

इनमें सफाई दीदी और सफाई मित्र अपने सफाई के काम को करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सफाई कर्मियों के द्वारा कचरे का सेग्रीगेशन किया जा रहा है। एक अन्य म्युरल में सफाई कर्मी के द्वारा स्वीपिंग का काम किया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि इस स्थान पर पहुंचकर यूरेशिया देश के प्रतिनिधियों ने अपने फोटो खिंचवाएं। उन्होंने रियल हीरो के रूप में विकसित किए गए इस चौराहे को विकसित करने की कहानी को समझा। यह जानना भी चाहा कि आखिर ये लोग रियल हीरो क्यों है!

उन्हें जब यह बताया गया कि इन्हीं लोगों की काम के प्रति लगन और शहर के नागरिकों के सहयोग ने इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया है। यह जानकर यूरेशिया देश के प्रतिनिधि खुश हुए और उन्हें आश्चर्य भी हुआ। बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के द्वारा इस स्थान पर अपने फोटो खिंचवाकर मेमोरी के रूप में रखे गए। कुछ प्रतिनिधियों ने इस स्थान के वीडियों भी बनाए।