WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Rebellion of BJP Leader : दीपक जोशी के बाद एक और BJP नेता की बगावत!

संगठन की कार्यशैली और वरिष्ठों की उपेक्षा का आरोप लगाया!

1503
WhatsApp Image 2023 05 17 At 19.28.27

Rebellion of BJP Leader : दीपक जोशी के बाद एक और BJP नेता की बगावत!

Dewas : भाजपा के लिए देवास से एक और बुरी खबर सुनाई दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के बाद अब देवास के पूर्व महापौर और सीनियर लीडर शरद पाचुनकर ने भाजपा संगठन पर उपेक्षा के आरोप लगाए। उन्होंने संगठन की कार्यशैली पर भी टिप्पणी की और कहा कि अनुभवी और सीनियर नेताओं को पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। उनका कहना था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी नहीं हारी, नेताओं का आचरण हारा है। यही स्थिति मध्यप्रदेश में भी है। यहां भी पार्टी का संगठन सीनियर लीडर्स को तवज्जो नहीं दे रहा।

उल्लेखनीय है कि सप्ताह भर पहले दीपक जोशी ने भाजपा पर अपनी उपेक्षा और उनके पिता के स्मारक बनाने के लिए जमीन नहीं देने का आरोप लगाया था। दीपक जोशी का जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा झटका था। लेकिन, पार्टी का कोई भी बड़ा नेता इस पर खुलकर नहीं बोला। दीपक जोशी के बाद शरद पाचुनकर के विद्रोही स्वर बताते हैं कि चुनाव तक और भी कई भाजपा नेता उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी से किनारा कर सकते हैं।