WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में रीति पाठक सबसे आगे, इसी महीने होगा नई अध्यक्ष का चयन

639
Bjp In Bengal

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में रीति पाठक सबसे आगे, इसी महीने होगा नई अध्यक्ष का चयन

भोपाल: मध्यप्रदेश भाजपा में महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर संगठन में पिछले कई दिनों से विचार चल रहा है। सीधी से विधायक रीति पाठक का नाम इन चर्चाओं में प्रमुख रूप से उभरकर सामने आ रहा है। पार्टी के अंदरूनी स्तर पर यह माना जा रहा है कि महिलाओं के ऐसे नेतृत्व की तलाश है जो न सिर्फ संगठनात्मक रूप से मजबूत हो बल्कि महिला मतदाताओं के साथ जुड़ने और मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाने में भी सक्षम हो।

सूत्रों के मुताबिक हेमंत खंडेलवाल अपनी टीम को सशक्त और मजबूत रखना चाहते हैं। इसके चलते ही वे महिला मोर्चा के लिए अब तक कई संभावित नाम पर विचार पार्टी के अन्य नेताओं से कर चुके हैं। बिहार चुनाव में संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के व्यस्त होने के चलते फिलहाल नाम तय नहीं हो पा रहा है, लेकिन दस नवंबर के बाद पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष को लेकर निर्णय ले लेगी।

ऐसा माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व की प्राथमिकता ऐसे चेहरे पर है जो महिलाओं को पार्टी से लगातार जोड़ सके। पार्टी एक बड़ा पद ब्राह्मण नेता को भी देना चाहती है। उस लिहाज से रीति पाठक का जातिगत और श्रेत्रीय समीकरण ठीक बैठ रहे हैं। रीति पाठक सीधी से सांसद भी रह चुकी है। बतौर जनप्रतिनिधि उनका लंबा अनुभव है, इसलिए भी उनका नाम इस पद के लिए सबसे मजबूत माना जा रहा है।