WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Refusal to Stop Investigation : सुप्रीम कोर्ट से भी नेहा सिंह राठौर को राहत नहीं, जांच पर रोक से इंकार!

MP हाई कोर्ट ने पोस्ट के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने से इंकार किया! 

1200

Refusal to Stop Investigation : सुप्रीम कोर्ट से भी नेहा सिंह राठौर को राहत नहीं, जांच पर रोक से इंकार!

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ चल रही जांच पर भी रोक लगाने से इंकार कर दिया। नेहा सिंह राठौर ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती थी। नेहा सिंह के सोशल मीडिया पर की पोस्ट के खिलाफ मध्यप्रदेश में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और शिकायतकर्ताओं को नोटिस जारी किया है।

जून महीने में सीधी जिले में हुए पेशाब कांड मामले में भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट के खिलाफ दर्ज एफआईआर को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने रद्द करने से इंकार कर दिया था। नेहा सिंह ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, पर वहां से राहत नहीं मिली। जांच पर भी सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इंकार कर दिया। नेहा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस भी जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत में बता सकते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल केस लंबित है। लोक गायिका की पोस्ट के खिलाफ मध्यप्रदेश में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ‘यूपी में काबा’ गाना गाकर नेहा ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी नोटिस दिया 

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस की तरफ से उनके गीत ‘यूपी में का बा’ को लेकर नोटिस जारी किया था। पुलिस के भेजे नोटिस पर नेहा सिंह राठौर ने कहा था कि वे इस नोटिस से डरी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ एक लोक गायिका हूं, इन बड़े नेताओं के सामने मैं कुछ भी नहीं हूं। लेकिन, नोटिस भेजना असहिष्णुता है। यह असहमति या आलोचना की हर आवाज को डराने की कोशिश है जो उनके वोट के लिए खतरा है।