WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

माहेश्वरी सभा की प्रादेशिक प्रादेशिक बैठक सम्पन्न, समाजोत्थान संबंधित लिए विभिन्न निर्णय!

522
WhatsApp Image 2025 07 01 At 12.39.27

माहेश्वरी सभा की प्रादेशिक प्रादेशिक बैठक सम्पन्न, समाजोत्थान संबंधित लिए विभिन्न निर्णय!

Neemuch : पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की चतुर्थ कार्यसमिति एवं तृतीय कार्यकारी मंडल की बैठक माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में 29 जून, रविवार को शहर के राज पैलेस में विधायक माधव मारु मुख्य के मुख्य आतिथ्य, बाबूलाल डागा की अध्यक्षता एवं मानद मंत्री अजय झंवर के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। रतलाम जिला माहेश्वरी सभा जिला सचिव जितेन्द्र तोषनीवाल ने बताया कि इस बैठक में कई आयोजन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें आगामी माह जनवरी में व्यापार एवं उद्योग मेला, 5-6 सितम्बर को इंदौर के दस्तूर गार्डन में विवाह योग्य युवक-युवती का परिचय सम्मेलन, लोहारगल एवं सालासर बालाजी की यात्रा आयोजन मे मातृशक्ति तीर्थ दर्शन यात्रा के साथ ही प्रदेश एवं महासभा से आए पत्रों पर चर्चा करते हुए सदन ने महत्पूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक मे 14 जिलों से लगभग दर्जन भर से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2025 07 01 at 12.39.27 1

बैठक में रतलाम जिले के जिलाध्यक्ष मनोहर तोषनीवाल, जिला सचिव जितेन्द्र तोषनीवाल, प्रदेश सभा कोषाध्यक्ष प्रेमनारायण मालपानी, प्रदेश सभा सदस्य जितेन्द्र काबरा, नरेन्द्र जागेटिया, नरेन्द्र गेलड़ा, गोपाल राठी, आशीष डागा, प्रकाश सोमानी, प्रफुल्ल सोमानी, राजेंद्र मुंदडा आदि सदस्यों ने प्रदेश की बैठक मे हिस्सा लिया!