WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Relationship Broke on Suhagraat : सुहागरात के दिन की वो बात, जिसने रिश्ता तोड़ दिया!

लड़के को समझाने की सारी कोशिशें असफल हुई, मजबूरन तलाक की अनुमति!

2144

Relationship Broke on Suhagraat : सुहागरात के दिन की वो बात, जिसने रिश्ता तोड़ दिया!

Gwalior : दूल्हा-दुल्हन के लिए सुहागरात नए जीवन की शुरुआत का खास दिन होता है। पति-पत्नी इस दिन एक-दूसरे को करीब से जानते और समझते हैं। लेकिन, यदि इस दिन कोई गलती हो जाए तो उसका खामियाजा जीवनभर भुगतना पड़ता है। क्योंकि, इसी रात पति-पत्नी का एक-दूसरे पर विश्वास बनता और बिगड़ता है। लेकिन, ये घटना ऐसी है जिसमें सुहागरात वाले दिन दूल्हे के सामने दुल्हन का ऐसा सच सामने आया कि बवाल मच गया और अंततः दोनों का रिश्ता टूट गया।

पुराने लोग कहते थे कि पति-पत्नी के रिश्ते में भी सबकुछ नहीं बताया जाता। ऐसी कोई बात नहीं बताई जाना चाहिए जो नए रिश्तों में खटास पैदा कर दे। रिश्तों में ईमानदारी और भरोसा तो बनाए रखना जरुरी है, पर जीवन का हर राज बताने के लिए सही वक़्त होना भी जरुरी है। इस बात का फैसला भी दूल्हा और दुल्हन को ही करना चाहिए। कई बार लोग कुछ बातें छुपा लेते हैं, कुछ बता देते हैं। लेकिन, एक लड़की को नए-नवेले पति को अपने जीवन का हादसा बताना भारी पड़ गया। पति को सुहागरात के समय जैसे ही सच्चाई का पता चली, उसने अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़ दिया और कुछ दिनों बाद शादी भी टूट गई।

दोनों के बीच तलाक का मामला कई महीने कोर्ट में लंबित रहा। कोशिश की गई कि पति अपनी पत्नी को वापस घर ले आए। लेकिन, वह किसी भी कीमत पर तैयार नहीं हुआ। कोर्ट में फैसला लंबित रहा और आखिर में दोनों की शादी को शून्य घोषित कर दी गई। यह शादी तो टूट गई, लेकिन आखिर दुल्हन ने ऐसा कौन सा सच दूल्हे को बताया कि उसने सुहागरात पर ही दुल्हन से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए।

यह मामला 2022 का है। ग्वालियर के लड़के की शादी यहीं की एक लड़की से तय हुई। दोनों परिवारों की रजामंदी के बीच बड़ी ही धूमधाम से दोनों की शादी की गई। शादी के बाद दोनों की पहली रात थी। इस दौरान दुल्हन ने पति को अपनी जिंदगी की हकीकत बता दी। जैसे ही दोनों कमरे में पहुंचे, उन्होंने अपनी-अपनी बातें बताई। कभी दूल्हा अपने किस्से सुना रहा था, कभी दुल्हन अपनी बता रही थी। तभी दुल्हन ने अपनी जिंदगी का एक हादसा सुना दिया। वो ऐसी बात थी, जिसे सुनते ही दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह उसी समय कमरे से बाहर निकल गया।

दुल्हन ने सुहागरात पर पति को बता दिया कि उसके साथ रेप हो चुका है। उसके मामा के लड़के ने ही शादी से पहले उसके साथ जबरदस्ती की थी। लड़की ने तो हिम्मत से पति को अपनी जिंदगी की हकीकत बता दी! लेकिन, जैसे ही पति को इस बात का पता लगा, वह नाराज हुआ और कमरे में बाहर निकल गया। उसके परिवार वालों को भी साड़ी बात बता दी। इसके बाद अगले दिन लड़की को उसके मायके छोड़ दिया गया।

लड़के के इस फैसले में उसके परिवार ने भी पूरा साथ दिया। इसके बाद लड़की वालों ने कई बार कोशिश की, लेकिन लड़का दुल्हन को वापस लेकर नहीं आया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दूल्हे ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अप्लाई कर दिया। इसके बाद लड़की ने अपने मामा के लड़के पर दुष्कर्म का केस फाइल कर दिया। लेकिन, फिर भी उसका पति साथ रखने को तैयार नहीं हुआ।

लड़की पक्ष वालों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। पर, लड़के ने शादी को तोड़ने का फैसला ले लिया था। लड़के वालों का कहना था कि वह दुष्कर्म पीड़िता बहू को अपने घर में नहीं रख सकते। इस वजह से उन्होंने बेटे के फैसले में उसका साथ दिया। कोर्ट ने कई बार लड़की को उसका पक्ष रखने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद कोर्ट ने भी तलाक को मंजूरी दे दी।