WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Release of Manifesto : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के स्वदेशी उत्पाद संकल्प पत्र का विमोचन!

853
WhatsApp Image 2025 06 15 At 18.43.35

Release of Manifesto : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के स्वदेशी उत्पाद संकल्प पत्र का विमोचन!

आमंत्रित अतिथियों ने विदेशी उत्पाद को त्यागकर स्वदेशी उत्पाद अपनाने की बात पर जोर दिया!

Ratlam : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा रविवार को शहर की न्यू रोड़ स्थित ब्राह्मण बोर्डिंग में ग्राहक पंचायत के बेनर तले आयोजन किया। आयोजन के माध्यम से आमजनों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए एक संकल्प पत्र का विमोचन किया गया।संकल्प पत्र का विमोचन रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह, पद्मश्री डॉ लीला जोशी, महापौर प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया, पंडित राजेश दवे व अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी श्री स्वरूपानंद जी महाराज की गरिमामय उपस्थित में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया तत्पश्चात संस्कार भारती के सुहास चितले द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल ने पर्यावरण संरक्षण विषय को उठाते हुए शहर के नागरिकों से प्लास्टिक उन्मूलन की बात कही व रतलाम शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने पर जोर देते हुए नागरिकों से रतलाम नगर निगम का स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की। अपने उद्बोधन में डॉ लीला जोशी द्वारा ग्राहक पंचायत के इस संकल्प पत्र के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संदेश समाज में लेकर जाने पर ग्राहक पंचायत की संपूर्ण टीम को शुभकामनाएं एवं साधुवाद दिया।

WhatsApp Image 2025 06 15 at 18.43.35 1

स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने पुरातन सनातन संस्कृति व जीवन शैली की प्रशंसा करते हुए कहां की पुराने समय में अपने देश में उत्पन्न अनाज व देश में निर्मित वस्तुओं का प्राथमिकता से उपयोग होता था फल स्वरुप आज हमारे देश के सभी प्रांतों में स्थानीय उपज से स्थानीय व्यंजन बनाए हैं जिससे की हमारे देश में खाने के व्यंजनों में अनेक विविधताएं हैं वही दूसरी और दैनिक दिनचर्या में अपने कार्यों मे स्वदेशी की और सभी को प्राथमिकता से बढ़ाना होगा। सराफा व्यवसाई अनोखीलाल कटारिया ने स्वदेशी वस्तुओं और उत्पादों के नियमित उपयोग पर बल देते हुए इसे देश की उन्नति में एक प्रमुख कारक बताया। पंडित राजेश दवे ने कहा की ग्राहक पंचायत द्वारा स्वदेशी उत्पाद प्रोत्साहन अभियान चलाया जा रहा है उससे स्थानीय किसान और स्थानीय व्यापारी दोनों को ही फायदा पहुंचेगा।

मुख्य अतिथि डीआईजी मनोज सिंह ने अपने उद्बोधन में देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में मेक इन इंडिया का महत्वपूर्ण रोल बताते हुए कहा की इस अभियान से देश में उद्योगों के काम आने वाले मशीनरी उपकरणों को स्थानीय स्तर पर अपनी आवश्यकता अनुसार परिवर्तन कर स्वदेशी उत्पादों का निर्माण हो रहा है। जिससे की लागत कम हुई है और विदेश से मशीनी आयत कम हुआ है। कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने से भारत आज विश्व के कई देशों को अपने यहां निर्मित उत्पाद का निर्यात कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा हैं। अगर हर भारतीय अपनी दिनचर्या में स्वदेशी उत्पादों को महत्व देने लगे तो निश्चित रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी और भारत एक नई आर्थिक शक्ति बनेगा। उन्होंने अपनी बात रखते हुए यह भी कहा की हमें ऑनलाइन खरीदारी ना करते हुए स्थानीय व्यापारियों से अपने उपयोग की वस्तुएं क्रय करना चाहिए। अतिथियों का स्वागत ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे, जिला सचिव महेंद्र भंडारी, पर्यावरण प्रमुख नरेश सकलेचा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश मोदी, राजेश तिवारी, श्याम कुमार लालवानी, रूमी कांट्रेक्टर, नगर अध्यक्ष राजेश व्यास, नगर सचिव नितेश कटारिया, वैभव बैरागी, ग्रामीण संयोजक चरण सिंह पवार ने किया। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मालवा प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने तथा आभार राजेश व्यास ने माना।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सराफा व्यवसायी राजेंद्र शर्मा, सनातन सोशल ग्रुप अध्यक्ष अनिल पुरोहित, चंदू शिवानी, नरेंद्र जोशी, रमेश सोनी (पत्रकार), राजेश तिवारी, श्याम ललवानी, समाजसेवी रुमी भाई, चरण सिंह पंवार (सेजावता), आशीष उपाध्याय, अनिल धाकड़, मनोहर सिंह राठौर, सरवन सिंह, मनोहर सालवी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद थे। जानकारी ग्राहक पंचायत जिला स्वरोजगार प्रमुख चैतन्य शर्मा ने दी!