WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Religion Change : धर्म परिवर्तन का प्रलोभन, ईसाई बनाने की कोशिश में 7 गिरफ्तार!

888
WhatsApp Image 2024 08 21 At 15.10.27

Religion Change : धर्म परिवर्तन का प्रलोभन, ईसाई बनाने की कोशिश में 7 गिरफ्तार!

गरीब हिंदू महिलाओं को पैसों और गहनों का लालच दिया जा रहा!

Indore : इन दिनों धर्म परिवर्तन का कारोबार चल रहा है। गरीब वर्ग के लोगो को पैसे और मुफ्त इलाज करवाने का प्रलोभन दिया जाता है। इन लोगों को हिंदू धर्म के विरोध में भड़काते हुए ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया जाता है। ऐसा ही एक मामला महू के नजदीक बडगोंडा पुलिस के पास आया। फरियादी की शिकायत पर एक महिला और 6 लोगों को हिरासत में लिया गया।

जानकारी के अनुसार बड़गोंडा इलाके में कुछ दिनों से गरीब वर्ग के हिंदू परिवारों को कुछ पैसे, घर का राशन देकर प्रलोभन दिया जा रहा था। गरीब हिंदू महिलाओं को पैसों और गहनों का भी लालच दिया जा रहा है। उनको रोजगार दिलाने के नाम पर हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जाता फिर उन परिवारों को हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जाता। हिंदू संगठनों के मध्यम से पुलिस को सूचना दी गई, उस आधार पर पुलिस ने 1 महिला सहित 6 पुरुषों को हिरासत में लिया है। ये लोग कई लोगों के संपर्क में थे और धर्म परिवर्तन करवाने का काम कर रहे थे।

डीएसपी चौधरी ने बताया कि बडगोंदा थाना क्षेत्र में बाडिया गांव में एक महिला राखी पर अपने मायके आई थी। उसे इन युवकों ने धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया और प्रलोभन देते हुए ईसाई धर्म के बारे में बताया। उसे चांदी के आभूषण और कुछ पैसे देने का लालच दिया और बीमारी के दौरान फ्री इलाज करवाने की भी बात कही। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर सभी 6 पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।