WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Removed the Damaged Part : बारिश में खतरा न बनें, इसलिए निगम ने तोड़े गए 18 मकानों का जर्जर हिस्सा हटाया!

इन मकानों को सड़क चौड़ीकरण के समय तोड़ा गया था, मलबा खतरनाक साबित होने का खतरा!

513

Removed the Damaged Part : बारिश में खतरा न बनें, इसलिए निगम ने तोड़े गए 18 मकानों का जर्जर हिस्सा हटाया!

Indore : कई महीने तोड़े गए 18 मकानों के जर्जर हिस्से को नगर निगम की रिमूवल टीम ने हटा दिया। बारिश में खतरा न बनें, इसलिए इन यह कार्रवाई की गई। जवाहर मार्ग से चंद्रभागा जूनी इंदौर की तरफ जाने वाले लिंक रोड को चौड़ा करने के लिए निगम ने ये मकान तोड़े थे। पर, मकानों का कुछ हिस्सा अब भी बच गया था, जो किसी दिन खतरनाक साबित हो सकता था।

इन मकानों को सड़क चौड़ीकरण के समय तोड़ा गया था। मकानों के जर्जर हिस्से को तोड़ने के लिए अमले को बड़ी मशीन बुलाना पड़ी। मकानों के जर्जर हिस्से को तोड़ने के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

IMG 20250714 WA0019

जर्जर हिस्से को ढहाने के पहले रिमूवल टीम ने दोनों तरफ से रोड बंद किया। ताकि, सड़क पर आवाजाही न रहे। रिमूवल की टीम 3 पोकलेन मशीन, 2 जेसीबी लेकर पहुंची थी। मगर जर्जर मकानों का हिस्सा काफी ऊपर था। इसके चलते नगर निगम को बड़ी मशीन बुलाना पड़ी। इसके बाद इन हिस्सों को हटाया गया।

रास्ते पर लोगों की आवाजाही ज्यादा है। वाहन चालकों के अलावा पैदल लोग भी आते-जाते हैं। इस दृष्टि से ये मकान ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते थे। मकानों की ऊंचाई भी ज्यादा थी और वे सड़क के बिल्कुल नजदीक थे। बारिश में इनके ढहने की आशंका ज्यादा थी। इसलिए नगर निगम ने तेज बारिश शुरू होने से पहले ही यह कदम उठाया। इस दौरान नगर निगम की टीम को काफी सावधानी बरतनी पड़ी। यहां से मलबा उठवा लिया गया, फिर भी अभी यहां सड़क अधूरी बनी है।