WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Revolt in Goa BJP : पर्रिकर के बेटे ने BJP छोड़ी, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

AAP ने उत्पल पर्रिकर को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया

1650
WhatsApp Image 2022 01 21 At 6.06.43 AM 696x665

Panaji : उत्तर प्रदेश के बाद अब गोआ में भी BJP में बगावत हो गई। पिता की परंपरागत पणजी विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर गोआ के पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने BJP छोड़ दी। अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

मनोहर पर्रिकर भी इसी सीट से चुनाव लड़ा करते थे। गुरुवार को BJP ने विधानसभा चुनाव लिए 34 कैंडिडेट्स की जो लिस्ट जारी की, इसमें उत्पल का नाम नहीं है। पार्टी ने यहां से बाबुश मोनसेराटे को टिकट दिया है, जो हमेशा मनोहर पर्रिकर के विरोधी रहे थे।

इस लिस्ट के बाद से ही उत्पल के BJP छोड़ने की अटकलें थीं। शुक्रवार को उन्होंने साफ कर दिया कि वे पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

केजरीवाल ने दिया था ऑफर

भाजपा की लिस्ट जारी होते ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्पल पर्रिकर को अपनी पार्टी से पणजी से लड़ने का ऑफर दिया।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि गोआ की जनता BJP की यूज एंड थ्रो पॉलिसी से दुखी है। पर्रिकर परिवार के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया। मैंने हमेशा मनोहर पर्रिकरजी का सम्मान किया, अगर उत्पल जी AAP जॉइन करते हैं तो उनका स्वागत है और वे हमारी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

BJP ने दो सीट ऑफर की

उत्पल पर्रिकर पहले ही यह बात कह चुके थे कि वे पिता की सीट पणजी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उत्पल को भाजपा ने दो अन्य जगहों से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, पर उन्होंने इसे ठुकरा दिया। भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद उत्पल ने अपना स्टैंड जल्द क्लियर करने की बात कही थी।

भाजपा के मुताबिक, पार्टी ने सीटों के ऑप्शन के अलावा उत्पल से यह भी कहा था कि अगर वे चुनाव हारते हैं, तो भी उन्हें संगठन में पद दिया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हमने उनके साथ अगले 5 साल के लिए बड़ी योजना बनाई थी। उन्हें 2027 में बेहतर तरीके से लॉन्च करने की बात कही थी।

BJP के लिए बड़ा झटका

मनोहर पर्रिकर गोआ में BJP के सबसे बड़े नेता थे। वे यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भी रहे। बाद में मोदी सरकार में उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। ऐसे में उनके बेटे का चुनाव से पहले पार्टी छोड़ना BJP को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि पार्टी को उनके जाने की उम्मीद नहीं थी।