WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Rinku Bhatia on Remand : रिंकू भाटिया कुक्षी न्यायालय से दो दिन के रिमांड पर! 

शनिवार को उसे इंदौर एयरपोर्ट पर दिल्ली भागते हुए पकड़ा गया था! 

1943

Rinku Bhatia on Remand : रिंकू भाटिया कुक्षी न्यायालय से दो दिन के रिमांड पर! 

Indore : शराब व्यवसाई रिंकू भाटिया को शनिवार को इंदौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार गया था। आज उसे कुक्षी पुलिस ने संबंधित न्यायालय में पेश किया। वहां से पुलिस को दो दिन का रिमांड न्यायालय मिला है। पिछले दिनों धार जिले के कुक्षी क्षेत्र में SDM और तहसीलदार पर हुए हमले के मामले में रिंकू भाटिया को आरोपी बनाया गया था।

उसके खिलाफ FIR दर्ज होते ही वो फरार हो गया था। पुलिस ने इस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। रिंकू भाटिया की इंदौर एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तारी किया था। पुलिस ने बताया कि वह दिल्ली भागने की फिराक में था। इसके बाद धार पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कुक्षी न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे 2 दिन का रिमांड हासिल हुआ है।

धार पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए रिंकू के घर पर भी छापा मारा था, लेकिन वह नहीं मिला था। कुक्षी में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे वाहन से एक अधिकारी को कुचलने की कोशिश की गई थी। इस घटना में पुलिस की रिंकू की भूमिका भी पता चली थी। तब से ही पुलिस को रिंकू की तलाश थी। शनिवार को पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया और एरोड्रम थाने ले गए।

रिंकू भाटिया बड़ा शराब कारोबारी है और इंदौर में भी उसके कई सरकारी ठेके हैं। पिछले साल एक शराब ठेकेदार अर्जुन सिंह पर हमले में भी पुलिस ने रिंकू को आरोपी बनाया था, लेकिन जांच के बाद उसका नाम हटा दिया था।