WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Road Accident: मैहर नेशनल हाइवे 30 पर सड़क हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत, 3 गंभीर घायल, प्रयागराज महाकुंभ से वापस इंदौर लौट रहे थे

908

Road Accident: मैहर नेशनल हाइवे 30 पर सड़क हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत,3 गंभीर घायल,प्रयागराज महाकुंभ से वापस इंदौर लौट रहे थे

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर में नेशनल हाइवे 30 पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। प्रयागराज महाकुंभ से इंदौर लौट रही महिंद्रा स्कॉर्पियो (MP 09 DT 7886) को, नादन देहात थाना क्षेत्र के कंचनपुर के पास दुबेही मोड़ पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

*तीन लोग गंभीर रूप से घायल*

हादसे में स्कॉर्पियो में सवार इंदौर निवासी मंजू शर्मा (32) और मनोज विश्वकर्मा (42) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अमरपाटन पहुंचाया, जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।

*सुबह सुबह हुआ हादसा*

नादन देहात थाना प्रभारी एन बंजारे ने बताया कि सभी यात्री प्रयागराज महाकुंभ के दर्शन के बाद इंदौर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ जिसमे एक ही परिवार के लोग सवार थे मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।