WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Road Accident: गुना जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 लोगों की मौत, 20 घायल, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख की सहायता

539
Fire Accident
Road Accident

Road Accident: गुना जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 लोगों की मौत, 20 घायल, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख की सहायता

भोपाल : Road Accident: गुना जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गई और 20 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना में हुई सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। गुना के थाना फतेहगढ़ के रामनगर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 लोगों की आकस्मिक मृत्यु एवं 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त गुना जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।