WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Road Accident : धार के पास सड़क हादसे में 4 युवक़ों की मौत, एयर बैग खुलने पर भी जान नहीं बची!

1259
Road Accident

Road Accident : धार के पास सड़क हादसे में 4 युवक़ों की मौत, एयर बैग खुलने पर भी जान नहीं बची!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : ज़िला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरला थाने के ग्राम भलगावडी के नजदीक एक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार कार में सवार युवक झाबुआ से एक विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए धार आ रहे थे। यह दुर्घटना सोमवार सुबह हुई। बताया गया कि सड़क के किनारे कोई भारी वाहन खड़ा था। ये कार आकर उस वाहन से टकरा गई।

हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे ही उड़ गए। कार से सभी एयर बैग भी खुले पाए गए, पर किसी की जान नहीं बच सके। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई काफी मशक्कत के बाद लोगों ने कार में फंसे मृत युवक़ों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक झाबुआ से लोग एक शादी समारोह में शामिल होने धार जा रहे थे। तभी भलगावड़ी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी की टक्कर हुई। हादसे में चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों के शवों को धार चिकित्सालय में पोस्ट मार्टम के लिए लाया गया। मृतकों के नाम प्रकाश पिता नाथू भूरिया (35 वर्ष) निवासी बाजना रतलाम हाल मुकाम झाबुआ, दिलीप पिता रमेश पटेरिया (24 वर्ष) निवासी राजगढ़, राजा पिता कालू सिंह बारिया (30 वर्ष) निवासी झाबुआ, राहुल पिता दयाराम भाभर निवासी सरदारपुर है।

Also Read: विलुप्त सरस्वती नदी राजस्थान के रेगिस्तान और सूखे को समाप्त करने में वरदान बनेगी?

इस संबंध में तिरला थाने की टीआई ज्योति पटेल ने बताया कि सुबह करीब 5 से 6 के बीच प्रिंस होटल के पास एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस पहुंची तो देखा की कार में चार युवक मृत अवस्था में थे, जिन्हें जिला अस्पताल पीएम के लिए रवाना कर दिया गया।