WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Road Accident: खंडवा में भीषण सड़क हादसा! ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, आग लगने से 2 जिंदा जले

921
Road Accident:

Road Accident: खंडवा में भीषण सड़क हादसा! ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, आग लगने से 2 जिंदा जले

Road Accident: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर थाने अंतर्गत मोरटक्का पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने संत सिंगाजी थर्मल पावर से राखड़ भरकर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो स्कूटी सवारों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहन सवार ट्रक के नीचे दबकर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.। इस हादसे में ई-बाइक सवार दो लोग ट्रक में दब गए, इसके बाद ई-बाइक में आग लगने के कारण दोनों सवारों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के बाद मोरटक्का चौकी पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने व्यवस्था संभाल जाम खुलवाया।

d9a39ea3be30e00895f31d7360704877

तेज रफ्तार ट्रक ने ई-बाइक सवार खंडवा में सहायक कोषालय अधिकारी के पद पदस्थ बड़वाह निवासी 35 वर्षीय विनीत शर्मा और उनके मित्र 40 वर्षीय मोहसिन अली को अपनी चपेट ले लिया। ई-बाइक को जोरदार टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे बाइक सहित सवार दो लोग भी दब गए। ई-बाइक में आग लग गई। जिससे बाइक सहित दोनों युवकों को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। देखते-देखते दोनों लोग आग में जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा, ओंकारेश्वर तहसीलदार उदय मंडलोई और मोरटक्का चौकी प्रभारी लखन डावर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर शवों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों पूरी तरह जल चुके थे। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

मोरटक्का चौकी प्रभारी एएसआई आशीष लाड़ ने बताया कि यह आमने-सामने की टक्कर थी। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। शवों के पास मिले पहचान पत्रों से परिजनों को सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। मृतकों की पहचान विनीत पुत्र महेश शर्मा और सैयद मोहसिन पुत्र एजाज अली के रूप में हुई है, दोनों बड़वाह के रहने वाले थे। विनीत शर्मा खंडवा कलेक्ट्रेट में सहायक कोषालय अधिकारी थे और 2015 से खंडवा में पदस्थ थे। उनके परिवार में तीन साल की बेटी है। उन्होंने कुछ समय पहले ही ओला स्कूटी खरीदी थी। वहीं, सैयद मोहसिन प्रॉपर्टी और एलआईसी का काम करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवपुरी में ट्रक की टक्कर से कार सिंध डैम में गिरी,ग्रामीणों ने पानी में कूदकर परिवार को बचाया