WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Road Accident : क्योटी जलप्रपात के पास सड़क हादसा, 4 की मौत, 2 गंभीर!

दो वाहनों से 11 लोग पिकनिक मनाने आए थे, एक कार पलट गई!

1259

Road Accident : क्योटी जलप्रपात के पास सड़क हादसा, 4 की मौत, 2 गंभीर!

Rewa : लालगांव चौकी के क्योटी जलप्रपात के पास कल दर्दनाक हादसा हुआ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से क्योटी जलप्रपात पिकनिक मनाने आए सैलानियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हुई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रीवा जिले में बुधवार को हुई बारिश के दौरान यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रयागराज से दो वाहनों में सवार 11 लोग पिकनिक मनाने आए थे। क्रेटा वाहन में 6 लोग सवार थे। क्योटी प्रपात के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 ने अस्पताल में दम तोड़ा।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया है। कार में सवार शिवम केसरवानी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि सत्यजीत चटर्जी मनीष जायसवाल और शिवम केसरवानी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 2 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी है। अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस के आला अधिकारी अभी भी मौजूद है और घायलों को हर संभव उपचार देने का प्रयास कर रहे हैं।