WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Road Accident: यात्री बस की टक्कर से दो मोटर साईकिल सवार की मौत

1287
Fire Accident
Road Accident

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

झाबुआ: मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला थाना अंतर्गत ग्राम सेमलिया मे एक निजी यात्री बस की टक्कर से दो मोटर साईकिल सवार ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद बस चालक घटना स्थल पर बस छोडकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थांदला थाना प्रभारी कौशल्या चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना आज (मंगलवार) दोपहर की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस क्र जीजे 14 टी -0703 थांदला से खवासा की ओर जा रही थी। मोटरसाईकिल एमपी 45 एमएन 2945 पर सवार दो युवक खवासा से थांदला आ रहे थे। कोचडा पुलिया पर यात्री बस से मोटर साईकिल की टक्कर हो गई।

जिसमें मोटर साईकिल सवार नरसिंह पिता दिता 36 निवासी रत्नाली ओर जैमाल पिता रूपजी डिंडोर 32 निवासी रत्नाली की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद बस पुलिया की दिवार से टकरा गई। बस मे सवार किसी यात्री को चोट नहीं लगी। घटना के बाद बस चालक बस छोडकर घटना स्थल से भाग गया। पुलिस ने अपराध क्र 271 धारा 304ए, 184 मे मामला दर्ज कर लिया है।