WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Road Accident : पचमढ़ी घूमने जा रहे इंदौर के दोस्तों की कार टकराई

लापरवाही से कार चलाई, दो की मौत, 6 गंभीर

1042
सड़क हादसे में 2 महिला पटवारी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Hoshangabad : पचमढ़ी घूमने जा रहे इंदौर के 8 दोस्तों की कार से मटकुली के पास एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो की घटनास्थल पर मौत हो गई और 6 गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी युवक इंदौर के हैं। 28 से 30 साल के ये युवक इंदौर से पचमढ़ी घूमने जा रहे थे। लेकिन, देर रात साढ़े 11 बजे इनकी कार मटकुली रोड पर झिरिया गांव के पास कार पेड़ से टकरा गई।

बताते हैं कि इंदौर के मरीमाता इलाके की स्कीम नंबर 155 में रहने वाला अंकित शर्मा बहुत तेज और लापरवाही से कार चला रहा था। इस दुर्घटना में अंकित के भाई पुनीत शर्मा (30) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शुभम सिंह की मौत अस्पताल में हुई।

स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने एक मर्ग कायम किया है। थाना प्रभारी निकिता विल्सन ने बताया लापरवाही पूर्वक व तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से ही यह दुर्घटना हुई। पुनीत शर्मा और शुभम सिंह की मौत हुई है। सभी 8 दोस्त पचमढ़ी घूमने जा रहे थे। अंकित के खिलाफ केस दर्ज किया। घायलों को होशंगाबाद रेफर किया गया है। सभी का नर्मदा अस्पताल होशंगाबाद में इलाज किया जा रहा है।

कार चालक अंकित शर्मा पुत्र राजू शर्मा (28), विमल बैरागी पुत्र कैलाशचंद बैरागी (28), राजेश यादव पुत्र छबालाल लाल (28), राकेश पवार पुत्र राजू पवार (28), साकेत चौधरी पुत्र घनश्याम चौधरी (28), राजेन्द्र सविता पुत्र हरीविलास सविता (28) सभी इंदौर के है।